- ~ गेमिंग लैपटॉप की मांग में 25% से अधिक की भारी बढ़ोतरी हुई। ~
- ~ कुल बिकने वाले AC में से 32% स्मार्ट AC थे। ~
- ~ रोबोटिक उपकरणों की बिक्री में 2 गुना का उछाल आया। ~
Mumbai, 24 December, 2025: टाटा Group के विश्वसनीय omni-channel electronics retailer, Croma ने आज अपनी ‘Year-End Consumer Trends 2025’ report जारी की। यह report इस बात का दिलचस्प विवरण पेश करती है कि इस साल भारतीयों ने technology और घरेलू उपकरणों के upgrade को किस तरह अपनाया है। report के मुख्य निष्कर्षों के अनुसार, भारतीय customer अब Croma के देशव्यापी offline और online network पर multi-brand large format stores, premium features, smart सुविधाएं और health-focused devices को प्राथमिकता दे रहे हैं।
मोबाइल अपग्रेड का रहा बोलबाला!
Croma के 2025 ‘Year-End Consumer Trends’ के अनुसार, smartphone की कुल बिक्री में year-on-year बड़ी बढ़त दर्ज की गई, लेकिन असली कहानी customers के बदलते व्यवहार में छिपी है। बिकने वाले हर तीन नए phone में से एक ₹20,000–₹30,000 के premium band में था, और लगभग हर पांच में से एक phone flagship या super-flagship model था। ₹50,000–₹58,000 जैसे specific price bracket की बिक्री में 300% से अधिक का उछाल आया। यह स्पष्ट संकेत है कि भारतीय अब technology को केवल ज़रूरत नहीं बल्कि अपनी ‘पहचान’ मान रहे हैं और बेहतर experiences के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। India अब सही मायने में एक digital-first देश बन गया है, जहाँ content creators की बढ़ती संख्या, gaming का शौक और AI व advanced camera features customers की पहली प्राथमिकता बन गए हैं।
प्रीमियम कंप्यूटिंग का बढ़ा क्रेज: Bengaluru बना हाई-एंड laptops का गढ़!
laptop market ने कुल मिलाकर double-digit शानदार growth दर्ज की है, जिसमें हर category में premium experience की ओर स्पष्ट झुकाव देखा गया। AI PCs अब Gen-Z की ‘hustle economy’ और Gen Alpha की ‘AI-native’ lifestyle को नया आकार दे रहे हैं। Apple के M4 chip ने premium benchmark सेट किया है, तो वहीं NVIDIA ने gaming की दुनिया में जबरदस्त उछाल ला दिया है। इसके साथ ही laptop की एक नई category उभरकर आई है: AI-enabled, AI next-gen और gaming PCs। India का ‘Silicon Triad’—Bengaluru, Mumbai और Delhi—इस AI-first लहर का नेतृत्व कर रहे हैं।
High-performance professional models के कारण gaming laptops की बिक्री में 25% से अधिक का उछाल देखा गया। वहीं, non-gaming segment में ultra-thin laptops growth के मुख्य driver बनकर उभरे, जिनकी बिक्री में 2 गुना की प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
थिएटर वाला फील अब घर पर: प्रीमियम और बड़ी स्क्रीन वाले TVs बने पहली पसंद!
भारतीय परिवारों में home cinema experience का craze तेजी से बढ़ा है। report के अनुसार, 65-inch TVs की सबसे ज्यादा बिक्री Bengaluru में दर्ज की गई, जबकि Mumbai में 75-inch और उससे बड़े ultra-large TVs की सबसे अधिक demand रही। Gurugram future-ready market के रूप में उभरा, जहाँ customers ने 8K-ready televisions को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी।
audio entertainment की demand में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। Delhi-NCR immersive sound experience में सबसे आगे रहा, जो एक बार फिर इस region को party lovers का hub साबित करता है।
Infinity Retail Limited के spokesperson ने कहा, “Croma के year-end data साफ तौर पर दिखाते हैं कि भारतीय अपने homes और lifestyle को upgrade करने के तरीके में कितना बड़ा बदलाव ला रहे हैं। आज का consumer confident और well-informed है, और real value देने वाली technology में निवेश करना चाहता है।”
गर्मी पर भारी पड़े cooling gadgets: शहरों की पसंद बदली!
AC demand में Delhi और Mumbai लगभग बराबरी पर रहे। देश भर में बिकने वाले हर 4 में से लगभग 1 AC 5-star rated model रहा। Delhi इस energy-efficient बदलाव का नेतृत्व कर रही है, जहाँ खरीदे गए हर 3 में से 1 AC 5-star model था।
कुल बिकने वाले AC में 32% smart AC थे। North India में all-season AC की demand में तेज बढ़ोतरी देखी गई, जो heater की तरह भी काम करते हैं और traditional room heaters की तुलना में 40% कम बिजली खपत करते हैं।
सिर्फ ज़रूरत नहीं, शान भी: premium appliances की ओर झुकाव!
front-load washing machines की बिक्री में year-on-year double-digit growth दर्ज की गई। Bengaluru और Pune इस category में सबसे आगे रहे।
refrigerator category में side-by-side door models के लिए Delhi सबसे बड़ा market बना, इसके बाद Bengaluru, Mumbai, Hyderabad और Ahmedabad रहे।
स्वाद भी, सेहत भी: health-focused appliances की तेज़ मांग!
2025 में air fryer sales में लगभग 38% की year-on-year बढ़ोतरी हुई, जिसमें Mumbai सबसे आगे रहा।
air purifiers अब Delhi-NCR तक सीमित नहीं रहे और Mumbai व Bengaluru में भी तेजी से अपनाए जा रहे हैं, जिसका कारण climate conditions और खराब AQI levels हैं।
water purifiers के लिए भी यह साल exceptional रहा, जिसमें Bengaluru सबसे बड़ा market बनकर उभरा, इसके बाद Mumbai, Pune और Hyderabad रहे।
‘Smart convenience’ बना साल का सबसे बड़ा trend!
smart convenience devices की sales में लगभग 2 गुना का उछाल आया। Bengaluru भारत की robotics capital बनकर उभरा।
phone और TV से लेकर kitchen और cooling तक — 2025 में India ने आत्मविश्वास के साथ premium, smart और health-focused lifestyle को अपनाया।




