जयपुर। प्लास्टिक कैप क्लोजर क्षेत्र में कार्यरत देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक ‘Cool Caps Industries Ltd.’ ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने कूची औद्योगिक पार्क, गांव – जब जब कूची, पोस्ट – बाराजोल, पी.एस. में स्थित नव स्थापित औद्योगिक निर्माण इकाई में कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है।
नई इकाई कैप एवं क्लोजर निर्माण के लिए कंपनी की पांचवीं एसएसीएमएल-आधारित उत्पादन लाइन स्थापित हुई है व कंपनी सैकमी निर्मित क्लोजर की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 300,00,00,000 पीस तक बढ़ गई है। इस विस्तार से कंपनी की व्यावसायिक संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस नई इकाई के साथ, कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड पूर्वी भारत की सबसे बड़ी प्लास्टिक कैप और क्लोजर कंपनी बन गई है। इससे कंपनी पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में तीन विनिर्माण सेटअप वाली दूसरी कंपनी बन गई है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में २७एमएम अलास्का कैप, ३८एमएम ३ स्टार ज्यूस कैप, प्लास्टिक हैंडल २ लीटर पीईटी बॉटल्स, २० लीटर पीईटी जार प्लास्टिक हैंडल, 1 लीटर पीईटी प्रीफॉर्म, ५०० एमएल पीईटी प्रीफॉर्म और पीईटी प्रीफॉर्म 5 लीटर शशद्य ष्ड्डश्चह्य शामिल हैं।

