Monday, July 13, 2026 |
Home Health and LifestyleColgate का Oral Health movement- 4.5 मिलियन लोगों की जांच की गई, भारत में dentists के पास जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

Colgate का Oral Health movement- 4.5 मिलियन लोगों की जांच की गई, भारत में dentists के पास जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/दिल्ली Colgate-Palmolive India limited आठ दशक से अधिक समय से भारत में ओरल केयर क्रांति ला रहा है। कंपनी देश में ओरल हेल्थ में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में लगभग 100प्रतिशत परिवारों में टूथपेस्ट का उपयोग होता है, लेकिन ओरल केयर के क्षेत्र में अभी भी बहुत संभावनाएं हैं। Oral  Care में वो आसान दैनिक आदतें शामिल हैं, जो बिना खर्च लंबे समय तक ओरल हेल्थ बनाकर रखती हैं।
भारत में 90प्रतिशत लोगों को दांतों की समस्या है, लेकिन डेंटिस्ट से नियमित जांच केवल 9प्रतिशत लोग ही कराते हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत शुरू करना और इस बारे में कार्रवाई करना आवश्यक था। मौजूदा और आदर्श व्यवहार के बीच के अंतर को दूर करने के लिए कोलगेट ने नवंबर 2024 में ओरल हेल्थ मूवमेंट शुरू किया। इस पहल में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से लाखों भारतीयों को सशक्त बनाया गया। उन्हें अपने मोबाइल फोन से ओरल हेल्थ की जांच करने में समर्थ बनाया गया, तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के साथ साझेदारी में 50,000 डेंटिस्ट्स का नेटवर्क विकसित किया गया, ताकि उनका फ्री डेंटल चेक-अप किया जा सके।
समिट में उपस्थित Colgate-Palmolive India limited  की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, प्रभा नरसिम्हन ने कहा कि कोलगेट 87 वर्षों से अधिक समय से, भारत का सबसे भरोसेमंद ओरल केयर ब्रांड है। इसका विकास इनोवेशन और विज्ञान की विरासत के साथ हुआ है। ओरल हेल्थ की रक्षा करना आसान व किफायती है। आपको दिन में दो बार केवल 2 रूपए खर्च करने हैं और 2 मिनट का समय देना है। इस मूवमेंट में सामने आया कि ओरल हेल्थ महत्वपूर्ण होने के बाद भी इसको अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ओरल हेल्थ अच्छी हो तो डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं और सांस के संक्रमणों आदि का जोखिम भी कम होता है। इसलिए व्यक्ति के अपने स्वास्थ्य और देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोझ में भी कमी आती है। कोलगेट ओरल हेल्थ मूवमेंट में, पूरे देश में 4.5 मिलियन से अधिक भारतीयों की ओरल हेल्थ की जांच की गई। यह जांच 700 से अधिक जिलों के 18,000 से अधिक पिन कोड में हुई। जिन लोगों की जांच की गई, उनमें से 1/6 लोग स्क्रीनिंग के बाद डेंटिस्ट के पास गए (आईडीए डेटा)। इससे प्रदर्शित होता है कि इस मूवमेंट ने भारतीयों को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, पूरे देश में चले इस मूवमेंट ने भारत में ओरल हेल्थ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन मुख्य क्षेत्रों को उजागर किया, जिन पर तुरंत ध्यान दिए जाने और कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। इन निष्कर्षों से देश में ओरल हेल्थ के अभियानों का भविष्य तय होगा। कोलगेट के ओरल हेल्थ मूवमेंट में भाग लेने वाले लोगों के आधार पर, भारत में औसत ओरल हेल्थ स्कोर 5.0 में से 2.6 है।



You may also like

Leave a Comment