Monday, July 13, 2026 |
Home Banking and Insuranceनई ‘Bob flexi Systematic Deposit योजना’- बचत का एक स्मार्ट और अधिक सुविधाजनक तरीका

नई ‘Bob flexi Systematic Deposit योजना’- बचत का एक स्मार्ट और अधिक सुविधाजनक तरीका

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली बदलते मौजूदा वित्तीय में ग्राहक ऐसी बचत योजनाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो उनके व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप हों। ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा लेकर आया है Bob flexi Systematic Deposit Plan (Bob flexi SDP) – एक ऐसा नवोन्मेषी और सुविधाजनक आवर्ती जमा उत्पाद जो ग्राहकों को अपनी क्षमतानुसार कभी भी अपने मासिक निवेश को बढ़ाने का विकल्प प्रदान करता है।
बॉब फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान ग्राहकों को एसडीपी की पूरी अवधि के लिए उच्चतर नियत ब्याज दर प्रदान करता है जिससे ग्राहकों के उनके निवेश पोर्टफोलियो को स्थिरता मिलती है, उनमें अनुशासित मासिक बचत की आदत विकसित होती है और अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर संभव होने पर अपने प्रत्येक माह के अंशदान को बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है।
अनुशासन और लचीलेपन का सम्मिश्रण : पारंपरिक आवर्ती जमा (RD) निश्चित मासिक योगदान के माध्यम से नियमित बचत को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किए गए हैं। बॉब फ्लेक्सी एसडीपी ग्राहकों को उनकी मासिक जमा राशि को उनकी मूल किस्त राशि से 10 गुना, अधिकतम 1 लाख प्रति माह तक बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। यह विशेषता बॉब फ्लेक्सी एसडीपी को शिक्षा, विवाह, यात्रा या आपात स्थितियों के लिए फंड निर्माण जैसी लक्ष्य-आधारित बचत के लिए आदर्श विकल्प बनाती है।
उच्च ब्याज दरों को लॉक करने की सुविधा : Bob flexi SDP की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि ग्राहक जमा राशि की पूरी अवधि के लिए किए गए प्रत्येक मासिक योगदान पर एक निश्चित और उच्च ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं, बावजूद इसके भी कि ग्राहक द्वारा जमा राशि योगदान मासिक किस्तों में किया गया हो। इस प्रकार बाद में जमा की गई राशि जो कम अवधि के लिए जमा की जाती है, उस अवधि के लिए भी ग्राहक लागू उच्च ब्याज दर अर्जित करते हैं।
बॉब फ्लेक्सी एसडीपी की मुख्य विशेषताएं :
जमाराशि के विकल्प : मासिक जमाराशि को अधिकतम जमाराशि 1,00,000/- प्रति माह के अधीन, मूल मासिक किस्त के 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।
उच्च ब्याज दरें : चयनित पूरी अवधि के लिए ब्याज की उच्च दर लॉक की जाती है, बावजूद इसके भी कि ग्राहक द्वारा योगदान मासिक रूप से किया जाता हो।
सुनिश्चित रिटर्न : बिना किसी बाजार जोखिम के सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करता है।
छोटी शुरुआत करें, कभी भी बढ़ाएँ : न्यूनतम मासिक योगदान 500 से शुरू होता है; 100 के गुणकों में अतिरिक्त जमाराशि।
अवधि : ग्राहक 6 महीने से लेकर 5 वर्ष तक की अवधि की एक विस्तृत रेंज में से उपयुक्त विकल्प का चयन कर सकते हैं।
अतिरिक्त लाभ : जमा राशि के 95 प्रतिशत तक ऋण/ओवरड्राफ्ट सुविधा और नामांकन सुविधा उपलब्ध है।
Bob flexi SDP आवर्ती जमा उत्पादों के पर्सनलाइजेशन को एक अलग स्तर पर लेकर जाता है। ग्राहक अवसर आने पर अपने मासिक योगदान को बढ़ा सकते हैं जिससे उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्यों को अधिक तेज़ी से और आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलती है।
बॉब फ्लेक्सी एसडीपी देश भर में बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओं में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। अपने सावधि जमा पोर्टफोलियो में इस योजना को शामिल करते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा स्मार्ट, लक्ष्य-उन्मुख और ग्राहक-केंद्रित वित्तीय समाधान पेश करना जारी रख रहा है।

 



You may also like

Leave a Comment