नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Colab Cloud Platforms Limited आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, ड्रोन एवं ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी द्वारा निरंतर रूप से कारोबारी विस्तार के साथ अच्छे वित्तीय परिणाम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और नौमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2362.92 लाख रुपए के मुकाबले 97.49 फीसदी अधिक 4666.76 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 92.45 लाख रुपए के मुकाबले 20.23 फीसदी अधिक 111.16 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4956.56 लाख रुपए के मुकाबले 124.19 फीसदी अधिक 11112.21 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 191.10 लाख रुपए के मुकाबले 103.66 फीसदी अधिक 389.01 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: Colab Cloud Platforms Limited एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, ड्रोन एवं ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने खेल और ई-गेमिंग उद्योगों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, कंटेंट एवं डिजिटल मार्केटिंग जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी एक डायवर्सिफाइड, इनोवेशन-प्रधान कंपनी है और खेल, तकनीक, वाणिज्य और मीडिया के क्षेत्र में काम करती है। लीग, पेशेवर टीमों और एथलीटों के प्रबंधन से लेकर खेल-आधारित प्लेटफॉर्म, नेक्स्ट जेनरेशन फैन इंगेजमेंट टूल और इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स इकोसिस्टम लॉन्च करने तक, कंपनी देश में अगली पीढ़ी की खेल अर्थव्यवस्था की नींव रख रही है। हाल ही कंपनी ने Metropolitan Stock Exchange of India में सूचिबद्ध होने के लिए आवेदन किया है।

