Tuesday, July 7, 2026 |
Home Educationशिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath से मुलाकात की

शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath से मुलाकात की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष सह ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क स्थित जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath  से उनके आवास पर भेंट की।
स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से शिक्षा के हित में कई सुझाव रखे और शिक्षक वर्ग की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए शीघ्र उचित समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि CM Yogi Adityanath के साथ लगभग पौन घंटे के इस मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अनेकों सुझाव भी दिए गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की परेशानियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में आ रही कठिनाइयों से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराना था। आज के इस मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार एवं उत्तर प्रदेश शैक्षिक महासंघ के उच्च प्रभारी उदयन मिश्रा जी भी उपस्थित थे।

 



You may also like

Leave a Comment