Sunday, June 28, 2026 |
Home Breaking Newsमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज की शुभकामनाएं

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन एवं भाईदूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पर्व भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की उस पावन स्मृति से जुड़ा है, जब असत्य पर सत्य की विजय के उपरांत प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे। दीपावली का पर्व आनंद, उजियारे और सद्भाव का प्रतीक है और यह हमें धर्म, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला और किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हमारी सरकार ने धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के लाखों किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त का हस्तांतरण कर उनके जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता के दीप जलाए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात् करें और समाज व राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाएं।



You may also like

Leave a Comment