Home » वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में Clear Secure Services Limited ने 16.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में Clear Secure Services Limited ने 16.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Maharashtra के Mumbai आधारित Clear Secure Services Limited एक facility management company है, जो integrated security, maintenance, infrastructure, staffing, telecom और IT services प्रदान करती है। कंपनी ने 30 September, 2025 को समाप्त छमाही के financial results घोषित किए हैं।

मुख्य बिंदु:

वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान, कंपनी ने 315.34 करोड़ रुपए का revenue और 30.92 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया। कर पश्चात लाभ (PAT) वित्त वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के लिए 16.89 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 के 12 महीनों के दौरान अर्जित PAT 9.92 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में प्राप्त नए ऑर्डर:

कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 97.33 करोड़ रुपए के कई नए orders प्राप्त हुए, जिनमें manpower outsourcing, ticket vending और customer service staff, maintenance activities आदि के लिए orders शामिल हैं। ये orders MMRDA, Mumbai Metro Rail Corporation, Maha Mumbai Metro Operation Corporation आदि जैसे प्रमुख ग्राहकों से प्राप्त हुए।

NSE SME Platform पर सफल listing:

CSL ने 85.6 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपना IPO जारी किया और कंपनी के shares 8 December, 2025 को NSE SME Platform पर सूचीबद्ध हुए।
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के results IPO से प्राप्त राशि का उपयोग किए बिना हैं।

30 September 2025 के बाद प्राप्त 47 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर:

पिछले कुछ महीनों में, Clear Secure Services Limited और उसकी 100 फीसदी subsidiary Comfort Techno को 47 करोड़ रुपए के कई orders प्राप्त हुए, जिनमें 2351 ATM sites की e-surveillance के लिए 40 करोड़ रुपए का order भी शामिल है।

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के results पर टिप्पणी करते हुए, कंपनी के CMD Vimal Dubey ने कहा कि “कंपनी ने December 2025 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब इसके shares National Stock Exchange के SME Platform पर सूचीबद्ध हुए। हम अपने सभी stakeholders, जिनमें shareholders भी शामिल हैं, के लिए value creation के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्होंने एक listed company के रूप में हमारी journey में हमारा साथ दिया है। CSL ने कई वर्षों में अर्जित reputation के साथ integrated facility management sector में एक प्रमुख कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हम growth path पर अग्रसर हैं और आने वाली quarters के लिए हमारा outlook सकारात्मक है।”

कारोबारी गतिविधियां:

2008 में निगमित Clear Secure Services Limited integrated security, maintenance, infrastructure, staffing, telecom और IT services प्रदान करती है।

प्रमुख सेवाएं:

  1. सिक्योरिटी सर्विसेज
  2. हाउसकीपिंग और सफ़ाई
  3. रिपेयर एवं मेंटेनेंस (RNM)
  4. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंटीरियर्स (TIS)
  5. ह्यूमन रिसोर्स और स्टाफिंग सॉल्यूशन
  6. टेलीकॉम एवं मॉनिटरिंग
  7. आईटी और सॉफ़्टवेयर सेवाएं

कंपनी विभिन्न industries जैसे telecom, insurance, real estate, oil and gas, banking, retail और government के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। वर्तमान में, कंपनी 15 states और 2 Union Territories में 17 client locations को सेवाएं प्रदान कर रही है।



You may also like

Leave a Comment