Central Bank of India Jaipur Regional Office द्वारा 115वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15.12.2025 से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 18.12.2025 को Aashadeep Sansthan द्वारा संचालित Aatmanirbhar Old Age Home में सेवा ही संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Jaipur क्षेत्र के Regional Head Shailesh Verma के करकमलों से आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को सर्दी से बचाव हेतु blanket तथा bedsheet भेंट की गईं और उनसे आत्मीय बातचीत भी की गई। Central Bank of India के इस सेवा ही संकल्प अभियान की Aatmanirbhar Old Age Home के सभी trustees एवं वृद्धजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
दिनांक 19.12.2025 को बैंक द्वारा social responsibility के अंतर्गत Tagore Public School Shastri Nagar में कक्षा 7, 8 एवं 9 के विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक quiz competition ‘Sent Intellica’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से banking, cyber security, sports तथा general knowledge से संबंधित रोचक एवं शिक्षाप्रद प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में financial literacy बढ़ाना, cyber security के प्रति awareness उत्पन्न करना तथा उनके सर्वांगीण ज्ञान का विकास करना रहा।
इस प्रतियोगिता में कुल 95 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान Jaipur क्षेत्र के Regional Head Shailesh Verma, Deputy Regional Head Yashpal Dhiman, Chief Manager Rajendra Saini तथा Keshav Meena द्वारा विद्यार्थियों को safe digital transactions, cyber fraud से बचाव तथा banking services की मूल जानकारी भी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने Central Bank of India के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। Central Bank of India भविष्य में भी इस प्रकार के educational एवं awareness programs के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

