Tuesday, June 30, 2026 |
Home AutomobileCARS24 का पावर प्लेः अपने ऐप को ‘सुपर्ब ऐप’ में किया अपग्रेड, नए फीचर ‘ऑर्बिट’ का किया लॉन्च

CARS24 का पावर प्लेः अपने ऐप को ‘सुपर्ब ऐप’ में किया अपग्रेड, नए फीचर ‘ऑर्बिट’ का किया लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

12 अगस्त, गुरूग्रामः CARS24 ने आज अपना नौंवां जन्म दिन मनाया, इस अवसर पर कंपनी ने एक बोल्ड अपग्रेड के साथ नया कदम बढ़ाया है- ब्राण्ड ने अपने ऐप को ‘सुपर्ब ऐप’ में अपग्रेड कर दिया है। उपभोक्ताओं को कार की खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़ाइन किया गया है, जो एक ही ऐप के ज़रिए सेवाओं की व्यापक रेंज उपलब्ध कराएगा। कार की खरीद-बिक्री से लेकर फाइनैंसिंग, ऑन-डिमांड ड्राइवर सर्विसेज़, इंश्योरेन्स, मरम्मत एवं रखरखाव, आरटीओ में सहायता, फास्टैग, सर्विस हिस्ट्री रिकॉर्ड और यहां तक कि कार स्क्रैपिंग तक, CARS24का सुपर्ब ऐप, कार से जुड़ी हर ज़रूरत को पूरा कर आसान, प्रभावीएवं पारदर्शी सेवाओं के माध्यम से ब्राण्ड में उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाएगा। इस अपग्रेड के साथ CARS24ने न सिर्फ एक और नए साल की शुरूआत की है बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो सुपर ऐप बनने तथा मोबिलिटी के भविष्य को नया आयाम देने की अपनी यात्रा में एक और कदम बढ़ाया है।

गजेन्द्र जांगिड़ सह-संस्थापक, CARS24 ने कहा, ‘‘हम न सिर्फ कार की खरीद-बिक्री के तरीके को बदल रहे हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत हैं। इस सुपर ऐप के माध्यम से हम लगातार इनोवेट करते हुए, सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी एवं पर्सनलाइज़्ड सेवाओं के साथ उपभोक्ताओं के रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाना चाहते हैं।’’

नए सुपर ऐप का खास फीचर है ‘ऑर्बिट’। यह एक अनूठा व्यापक कार मैनेजमेन्ट सिस्टम है, जो कार मालिक की हर ज़रूरत को पूरा करता है। ऑर्बिट सिर्फ एक फीचर नहीं है, बल्कि इसे कार मालिक की सभी ज़रूरतों को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया कम्पलीट युनिवर्स कहा जा सकता है।

अपने वाहन को ऑर्बिट के साथ जोड़ते ही उपभोक्ताओं के लिए ऐसे ढेरों टूल्स अनलॉक हो जाते हैं, जो उनके लिए कार की खरीद से जुड़े हर पहलु को आसान बना देते हैं। रियल टाईम- कार वैल्यूएशन से लेकर वाहन की कीमत के बारे में अपडेटेड रहने तक, सब कुछ बेहद आसान हो जाता है। उपभोक्ता सीधे ऐप के ज़रिए अपने ई-चालान का भुगतान कर सकते हैं, एक टैप करके ड्राइवर बुला सकते हैं और जब चाहें आसानी से अगली कार पर अपग्रेड कर सकते हैं।

CARS24 का ऑर्बिट कार की खरीद से लेकर, मेंटेनेंन्स और हर अन्य ज़रूरत को पूरा करता है। ऑर्बिट के द्वारा आप हर ज़रूरी जानकारी पा सकते हैं, और बिना कोई चिंता किए अपनी राईड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइए जानें कौन सी ऐसी चीज़ें हैं जो ऑर्बिट को और भी खास बना देती हैं।

रियल टाईम में कार का वैल्यूएशनः हमारे नए एआई टूल CarPrice.ai के द्वारा आप रियल टाईम में कार की कीमत जान सकते हैं। इससे आप कार की मौजूदा मार्केट वैल्यू जान सकेंगे, साथ ही हर बीतते साल के साथ डेप्रिसिएशन का अंदाज़ा भी लगा सकेंगे। यह फीचर आपको वैल्यूएशन से जुड़ी हर जानकारी देता है, जिससे आप अपनी कार के बारे में सोच-समझ को फैसला ले सकते हैं। यह सिर्फ एक टूल नहीं बल्कि आपका अपना कार वैल्यूएशन एक्सपर्ट है, जिसे आप जब चाहें, जहां चाहें इस्तेमाल कर सकते है।

 

कार का व्यापक मैनेजमेन्टः ऑर्बिट के स्टारलिट डैशबोर्ड के ज़रिए आप अपने पीयूसी, चालान, इंश्योरेन्स, सर्विस हिस्ट्री और बहुत सी जानकारी आसानी से टै्रक कर सकते हैं। इस तरह आपको कार से जुड़े हर ज़रूरी काम के लिए रिमांइडर मिलेगा और आप सुनियोजित तरीके से इसका रखरखाव कर सकेंगे।

ऑर्बिट वॉल्टः आपकी कार के सभी डॉक्यूमेन्ट्स एक कॉस्मिक वॉल्ट में सुरक्षित रहेंगे, और आप जब चाहें इन्हें देख सकेंगे, इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। ऑर्बिट वॉल्ट के साथ आपके ज़रूरी डॉक्यूमेन्ट्स खोने की संभावना नहीं रहेगी।

विस्तारित सेवाएं: मैनेजमेन्ट के अलावा ऑब्रिट आपको कई अन्य सेवाएं भी प्रदान करता है जैसे ड्राइवर ऑन डिमांड, फास्टैग, कार स्क्रैपिंग, मेंटेनेन्स और बहुत कुछ। ऑर्बिट कुछ टैप्स के साथ आपको पूरी सुविधा और मन की शांति देता है।

कार स्क्रैपिंग या रेगुलर मेंटेनेन्स के लिए अपॉइन्टमेन्ट बुक करना पहले कभी इतना आसान न था। इससे मिलने वाले रिमाइंडर्स के साथ आप अपनी कार के लिए ज़रूरी तारीखें जैसे कार सर्विसिंग, इंश्योरेन्स रीन्युअल, डॉक्टयूमेन्ट अपडेट आदि को कभी नहीं भूलेंगे, सब कुछ समय से पूरा करेंगे। साथ ही कार के सभी डॉक्यूमेन्ट्स सुरक्षित रहेंगे, आप डिजिटल वॉल्ट के ज़रिए जब चाहें, जहां चाहें इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऑर्बिट के बारे में बात करते हुए गजेन्द्र ने कहा, ‘‘हमने आपकी कार की निरंतर यात्रा और इसकी खरीद के अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह नाम ‘ऑर्बिट’ चुना। ऑर्बिट का केन्द्रबिन्दु हमारे उपभेक्ता यानि आप हैं। ‘आर्बिट’ का हर पहलु आपके इर्द-गिर्द घूमता है, और सुनिश्चित करता है कि आप की हर ज़रूरत चुटकियां में पूरी हो जाएग फिर चाहे कार का वैल्यूएशन हो, रेगुलर मेंटेनेन्स या इंश्योरेन्स रिन्युअल।’’

ऑर्बिट के साथ CARS24 का नया सुपर्ब ऐप ऑटोमोटिव का सम्पूर्ण अनुभव प्रदान करता हैः

खरीदें, बेचें, फाइनैंस करें: आप सैकण्ड हैण्ड कार को आसानी से खरीद, बेच सकते हैं या फाइनैंस करा सकते हैं।

ड्राइवर ऑन डिमांडः आप ऑटोपायलट के माध्यम से जब चाहें, जहां चाहें प्रोफेशनल ड्राइवर पा सकते हैं।

कार की सर्विस और मेंटेनेन्सः आप अपनी कार के लिए रिपेयर एवं मेंटेनेनस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जहां एक्सपर्ट केयर और असली पार्ट्स के साथ आपकी कार की लाईफ बढ़ जाती है।

पर्यावरण के अनुकूल कार स्क्रैपिंग : आप पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए हरित तरीके से कार की स्क्रैपिंग कर सकते हैं।

आरटीओ सहायताः आप जब चाहें आरटीओ संबंधी सहायता पा सकते हैं, तो आपका सभी पेपरवर्क आसानी से पूरा हो जाएगा।

सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्डः आप सैकण्ड हेण्ड कार खरीदते समय कार की सर्विस का पूरा रिकॉर्ड जैसे मेंटेनेन्स, रिपेयर, माइलेज या दुर्घटना, वॉटरलॉगिंग आदि की जानकारी देख सकते हैं। इस तरह आप पूरे भरोसे के साथ कार खरीद सकते हैं।

फास्टैग आदिः आप फास्टैग खरीद कर टोल भुगतान को आसान बना सकते हैं

व्यापक फाइनैंशियल समाधानः आपकी ज़रूरत के अनुसार डिज़ाइन किए गए फाइनैंशियल समाधान कार की खरीद के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

इन सेवाओं को CARS24 पहले से लॉन्च कर चुका है और प्लेटफॉर्म ने आने वाले सालों में दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो सुपर ऐप बनने के लिए 40 से अधिक सेवाओं का लॉन्च करने की योजना भी बनाई है।

कार की खरीद के अनुभव को बेहतर बनाएं

ऽ CARS24 सुपर ऐप डाउनलोड/ अपग्रेड करें, जो आईओएस और एंड्रोइड पर उपलब्ध है और अपनी कार कार डिजिटल यात्रा की शुरूआत करें।



You may also like

Leave a Comment