Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsuranceCanara HSBC Life Insurance को प्रस्तावित IPO के लिए मंजूरी मिली

Canara HSBC Life Insurance को प्रस्तावित IPO के लिए मंजूरी मिली

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक की अनुषंगी Canara HSBC Life Insurance Company Ltd.को उसके प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि Canara HSBC Life Insurance को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 15 सितंबर के पत्र के माध्यम से अंतिम टिप्पणियों और अद्यतन विवरण पुस्तिका दाखिल करने के लिए सूचना प्राप्त हुई है। इस पेशकश में 10 रुपये अंकित मूल्य के 23.75 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। इसमें केनरा बैंक के 13.77 करोड़ शेयर, HSBC Insurance (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स के 47 लाख शेयर और पंजाब नेशनल बैंक के 9.5 करोड़ शेयर शामिल हैं। Canara HSBC Life Insurance Canara Bank  और HSBC Insurance Holdings और सार्वजनिक क्षेत्र के Punjab National Bank  (PNB) द्वारा प्रवर्तित उद्यम है। एचएसबीसी इंश्योरेंस होल्डिंग्स, हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसबीसी) समूह का सदस्य है।यह प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां के मामले में 31 मार्च, 2024 की स्थिति के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा प्रवर्तित जीवन बीमा कंपनियों में तीसरी बड़ी कंपनी थी।



You may also like

Leave a Comment