Monday, December 8, 2025 |
Home » महिंद्रा इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी के सभी 9 वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू होगी

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी के सभी 9 वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरू होगी

by Business Remedies
0 comments

XEV 9e और BE 6  के सभी वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025, सुबह 9 बजे से शुरू, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद चुनने की पूरी आज़ादी मिलेगी।

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेरिएंट्स का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा

पैक थ्री की डिलीवरी मध्य मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि अन्य पैक्स की डिलीवरी जून से अगस्त 2025 के बीच की जाएगी।

मुंबई। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी अपनी विश्वस्तरीय खूबियों के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रही हैं, जो भारत के लिए #UnlimitIndia गौरव का क्षण बन गया है। ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, महिंद्रा ने XEV 9e और BE 6 के सभी वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025, सुबह 9 बजे से खोलने की घोषणा की है। मांग को पूरा करने के लिए एक संरचित उत्पादन विस्तार योजना लागू की जा रही है, जिसमें प्रत्येक वेरिएंट की डिलीवरी समय-सीमा साझा की गई है।

वाहन एक्सशोरूम कीमतें एवं डिलीवरी का समय

वेरिएंट बैटरी पैक BE 6 (कीमत)* XEV 9e (कीमत)* डिलीवरी शुरू
पैक वन 59 kWh रुपये 18.90 लाख रुपये 21.90 लाख अगस्त 2025
पैक वन अबोव 59 kWh रुपये 20.50 लाख N/A अगस्त 2025
पैक टू 59 kWh रुपये 21.90 लाख रुपये 24.90 लाख जुलाई 2025
पैक थ्री सेलेक्ट 59 kWh रुपये 24.50 लाख रुपये 27.90 लाख जून 2025
पैक थ्री 79 kWh रुपये 26.90 लाख रुपये 30.50 लाख मध्य मार्च 2025

महत्वपूर्ण सूचना:

  • कीमतों में चार्जर और इंस्टॉलेशन लागत शामिल नहीं है। ग्राहक अतिरिक्त रुपये 50,000 (7.2 kW चार्जर) या रुपये75,000 (11.2 kW चार्जर) में इसे खरीद सकते हैं।
  • संस्थागत ऑर्डर (2 या अधिक वाहनों के लिए) के लिए चार्जर वैकल्पिक होंगे।
  • सभी 9 वेरिएंट्स के लिए डिलीवरी के समय की कीमतें लागू होंगी।


You may also like

Leave a Comment