Friday, July 17, 2026 |
Home Business Remediesब्लू डार्ट ने पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की, सेल्स का आंकड़ा रूपये 1,343 करोड़ तक पहुँचा

ब्लू डार्ट ने पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की, सेल्स का आंकड़ा रूपये 1,343 करोड़ तक पहुँचा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। दक्षिण एशिया में एक्सप्रेस एयर, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन एवं डिसटीब्यूशन लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज मुंबई में आयोजित अपनी बोर्ड की बैठक में 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए कर अदायगी के बाद लाभ रूपये 51.53 करोड़ दर्ज किया। इसी तिमाही के दौरान कंपनी को परिचालन से प्राप्त राजस्व रूपये 1,343 करोड़ रहा। ब्लू डार्ट को बड़े पैमाने पर फैले अपने नेटवर्क और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जिसने लगातार वृद्धि दर्ज की है और अपनी विस्तार योजनाओं को बरकरार रखा है।

कंपनी के प्रदर्शन के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, बॅलफर मैनुअल, ने कहा, “हमारी कंपनी लॉजिस्टिक्स सेवाएँ उपलब्ध कराने में सबसे आगे है, जो कारोबार के कुशल तरीके से संचालन के साथ-साथ ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर सॉल्यूशंस की पेशकश करने के हमारे अटल इरादे का नतीजा है। देश के विकास के अनुरूप आगे बढऩे के अवसरों के बारे में हमारी सोच काफी सकारात्मक है। अपने नेटवर्क के दायरे का विस्तार करके, टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर और सेवा प्रदान करने की क्षमताओं को बढ़ाकर, हम उभरते अवसरों का फायदा उठाने और अपने ग्राहकों तथा भागीदारों को बेमिसाल वैल्यू की पेशकश करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।” ब्लू डार्ट का सकारात्मक नज़रिया इस बात को दर्शाता है कि, यह भविष्य की संभावनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ बेमिसाल लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी के तौर पर अपनी साख बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (श्वङ्क) फ्लीट का विस्तार किया, जो सस्टेनेबिलिटी पर कायम रहने और अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के मजबूत इरादे को दर्शाता है।

इसके अलावा, ब्लू डार्ट ने ड्रोन टेक्नोलॉजी की एक प्रमुख कंपनी के साथ मिलकर ड्रोन डिलीवरी सेवाओं की शुरुआत की है, जो स्वच्छ और अधिक कुशल तरीके से डिलीवरी सॉल्यूशंस की दिशा में एक बड़ी प्रगति है। लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कमर्शियल तौर पर उपयोग के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के मामले में ब्लू डार्ट सबसे आगे है। छठे इंडियन लॉजिस्टिक्स स्ट्रेटजी समिट 2024 में ‘बेस्ट एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर अवार्ड’ के साथ कंपनी को अव्वल दर्जे की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।



You may also like

Leave a Comment