मुंबई, 29 अप्रैल 2025 : बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड अपनी स्कीम Baroda BNP Paribas Nifty SDL दिसंबर 2026 इंडेक्स फंड की दूसरी सालगिरह मना रहा है। यह फंड पिछले एक साल (31 मार्च 2025 तक) में 8.05% का मजबूत रिटर्न देने में सफल रहा है। यह उन निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो कम जोखिम और सरकार द्वारा समर्थित डेट फंड में निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं।
यह फंड गुरविंदर सिंह वासन, सीएफए और विक्रम पमनानी द्वारा मैनेज किया जाता है, दोनों सीनियर फंड मैनेजर हैं और फिक्स्ड इनकम का काम देखते हैं। इस फंड का लक्ष्य है कि यह निफ्टी एसडीएल दिसंबर 2026 इंडेक्स को पैसिवली ट्रैक कर एक अनुमानित और टैक्स इफिशिएंटरिटर्न दे। यह इंडेक्स उन स्टेट डेवलपमेंट लोन (एसडीएल) पर आधारित है, जिनमें बैंक अपनी जरूरी जमा राशि (एसएलआर) निवेश कर सकते हैं। इस फंड में गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु जैसे 5 राज्यों के एसडीएल शामिल हैं, जो स्कीम की नेट एसेट्स का करीब 80% हैं।
यह फंड खासकर ब्याज दरों में संभावित कटौती से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। जानकारों का मानना है कि आगे ब्याज दरों में और कटौती होगी और बाजार में पैसे की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ब्याज दरों पर और दबाव पड़ेगा और उनका अंतर कम होगा। यह फंड फिक्स्ड और स्टेबल रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहा है।

