बिजनेस रेमेडीज/मुंबई । Baroda BNP Paribas Mutual Fund ने अपने Baroda BNP Paribas Manufaturing Fund के सफलता के साथ क्लोजर की घोषणा की, जिसने देशभर में निवेशकों से 1370 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह भारत की ग्रोथ स्टोरी में भाग लेने के लिए निवेशकों के मजबूत आकर्षण का संकेत देता है। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 10 जून, 2024 को खुला था और 24 जून, 2024 को बंद हुआ। जबकि 3 जुलाई, 2024 से फ्रेश सब्सक्रिप्शन के लिए फिर से खुल गया है।
Baroda BNP Paribas Manufaturing Fund निवेशकों को भारत के बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (विनिर्माण क्षेत्र) की ग्रोथ क्षमता को भुनाने का अवसर प्रदान करना चाहता है। इस फंड का उद्देश्य उन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेशकों को एक्सपोजर प्रदान करना है, जो घरेलू और ग्लोबल दोनों बाजारों के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की पहल से लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।
Baroda BNP Paribas Mutual Fund के सीईओ सुरेश सोनी ने कहा कि बड़ौदा बीएनपी पारिबा मैन्युफैक्चरिंग फंड को मिला मजबूत रिस्पांस भारत की ग्रोथ स्टोरी में निवेशकों के भरोसे को दिखाता है। इस फंड को पूरे भारत में लगभग 50,000 निवेशकों से सब्सक्रिप्शन मिला। 8100 पिन कोड वाली जगहों के निवेशक इस न्यू फंड ऑफर के साथ बड़ौदा बीएनपी पारिबा परिवार में शामिल हो गए हैं।
Baroda BNP Paribas Manufaturing Fund, मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनने की दिशा में भारत की यात्रा में निवेशकों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अपने रणनीतिक फोकस और अपनी मैनेजमेंट टीम (प्रबंधन टीम) की विशेषज्ञता के साथ, इस फंड का लक्ष्य लंबी अवधि में अपने निवेशकों को स्थाई ग्रोथ और रिटर्न प्रदान करना है।
Baroda BNP Paribas Manufaturing Fundऔर इसमें निवेश करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं या अपने नजदीकी बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें।

