Wednesday, July 1, 2026 |
Home Banking and InsuranceBaroda BNP Pariba एएमसी ने Baroda BNP Pariba Multi Asset Activ Fund of Funds लॉन्च किया

Baroda BNP Pariba एएमसी ने Baroda BNP Pariba Multi Asset Activ Fund of Funds लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Baroda BNP Pariba एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Baroda BNP Parib AMC) ने न्यू फंड ऑफर Baroda BNP Pariba Multi Asset Activ Fund of Funds लॉन्च किया है। यह एक ऐसा निवेश का तरीका है जिसमें अलग-अलग तरह की एसेट्स (संपत्तियों) में निवेश किया जाता है। इस फंड को पहली बार निवेश करने वालों के साथ-साथ अनुभवी निवेशकों के लिए भी डिजाइन किया गया है। यह NFO में निवेश 15 मई, 2025 से शुरू हुआ है और 26 मई, 2025 को बंद होगा।
यह एक्टिवली मैनेज्ड फंड ऑफ फंड्स 3 तरह की संपत्तियों (एसेट क्लासेज) में निवेश का अवसर देता है :
कम से कम 55 प्रतिशत निवेश (हमेशा 65 प्रतिशत से कम) डेट फंड और मनी मार्केट इंस्टू्रमेंट्स में किया जाएगा, जिसमें 5 प्रतिशत निवेश बड़ौदा बीएनपी परिबा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में होगा।
इस स्कीम में कम से कम 15 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 25 प्रतिशत निवेश इक्विटी इक्विटी आधारित स्कीम में किया जाएगा। इसमें बड़ौदा बीएनपी परिबा लार्ज कैप फंड में भी निवेश किया जाएगा।
बचा हुआ निवेश (कम से कम 15 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 25 प्रतिशत) बड़ौदा बीएनपी परिबा गोल्ड ईटीएफ की यूनिट्स में किया जाएगा।
इस फंड का मैनेजमेंट प्रशांत पिंपले और प्रतीश कृष्णन मिलकर करेंगे। दोनों को फिक्स्ड इनकम और इक्विटी फंड को मैनेज करने का 25 साल से ज्यादा और 24 साल से ज्यादा का अनुभव है।
Baroda BNP Pariba एएमसी के सीआईओ फिक्स्ड इनकम, प्रशांत पिंपले ने कहा कि इस सिंगल-स्टॉप सॉल्यूशन में अलग अलग एसेट क्लास का मिश्रण निवेशकों को ऐसा पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जो आपस में कम जुड़े एसेट क्लास के कारण बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न दे सकता है। यह खासतौर पर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद है, जो रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों को एक्टिव एसेट एलोकेशन और अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश का फायदा मिलेगा, जिसका लक्ष्य स्थिरता और विकास देना है।
यह योजना लंबी अवधि के टैक्स बेनेफिट को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
इसमें 2 साल से अधिक समय तक निवेश पर 12.5 प्रतिशत की रियायती लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स दर लागू होगी।
शॉर्ट-टर्म गेन्स (छोटी अवधि के लाभ) पर टैक्स स्लैब दरों के अनुसार कर लगाया जाएगा।
इससे लंबे समय तक बचत करने वालों को टैक्स के बाद बेहतर रिटर्न मिलेगा। निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि इस योजना में उन्हें फंड ऑफ फंड्स योजना के रिकरिंग एक्सपेंस के साथ-साथ उन अंडरलाइंग फंड्स के खर्चों का भी वहन करना होगा, जिनमें फंड ऑफ फंड्स योजना निवेश करती है।
मिड से लॉन्ग टर्म की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, यह फंड डेट, इक्विटी और गोल्ड स्कीम में निवेश करने की योजना बनाता है, जिससे निवेशक एक ही निवेश में तीनों एसेट क्लास में एक्सपोजर हासिल कर सकते हैं।
यह फंड उन निवेशकों के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है, जो टैक्स-फ्रेंडली, कम अस्थिरता वाले निवेश की तलाश में हैं और लंबी अवधि में पूंजी में बढ़ोतरी की संभावना देख रहे हैं।

 



You may also like

Leave a Comment