बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Bank of India ने वित्तीय वर्ष 2025 और वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा की। वित्तीय वर्ष 2025 में निवल लाभ वर्ष-दर-वर्ष 46त्न वृद्धि के साथ 9,219 करोड़ रुपये रहा। ति4वि.व. 25 के लिए शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष 82 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,626 करोड़ हुआ, वि. व. 25 के लिए आरओए और आरओई क्रमश: 0.90 प्रतिशत और 15.27 प्रतिशत रहा। बैंक का वित्तीय वर्ष 2025 के लिए निवल ब्याज आय में वर्ष-दर-वर्ष 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई तथा वित्तीय वर्ष 2025 के लिए वैश्विक और घरेलू निवल ब्याज मार्जिन क्रमश: 2.82 प्रतिशत व 3.10 प्रतिशत रहा। घरेलू अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 14.45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बैंक के वैश्विक अग्रिम में वृद्धि 13.74 प्रतिशत रही।
खुदरा अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 19.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई, एमएसएमई अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 18.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद कृषि अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 16.30 प्रतिशत वृद्धि हुई तथा कॉर्पोरेट अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 9.59 प्रतिशत वृद्धि हुई। घरेलू जमाराशि में वर्ष-दर-वर्ष 11.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बैंक की जमाराशि में वर्ष-दर-वर्ष 10.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कासा जमाराशि में वर्ष-दर-वर्ष 3.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 31 मार्च, 2025 तक कासा अनुपात 40.28 प्रतिशत रहा। परिसंपत्ति गुणवत्ता पर, निवल एनपीए अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 40 बीपीएस के सुधार के साथ 0.82 प्रतिशत रहा और PCR वर्ष-दर-वर्ष 180 बीपीएस का सुधार के साथ 92.39 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2025 के लिए स्लिपेज अनुपात में वर्ष-दर-वर्ष 22 बीपीएस का सुधार हुआ और 1.36 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2025 के लिए ऋण लागत वर्ष-दर-वर्ष 2 BPS सुधार के साथ 0.76 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2025 की समाप्ति पर पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.77 प्रतिशत रहा। वर्तमान में मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘बीओआई मोबाइल ओमनी नियो बैंक’ में 440 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं।

