Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of India ने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए Home Loan की दरों में की 25 आधार अंकों की कटौती

Bank of India ने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए Home Loan की दरों में की 25 आधार अंकों की कटौती

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई  भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, Bank of India ने अपने Home Loan (आवास ऋण) की ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को लाभ होगा। इस संशोधन के साथ, सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन की दर 8.10 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटकर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष हो गई है। इस पहल का उद्देश्य है, घर के स्वामित्व को अधिक सुलभ और किफायती बनाना। यह कदम ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करने के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है। ये संशोधित दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।
Bank of India ने होम लोन के अलावा, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के एवज में लिए जाने वाले ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। यह समायोजन ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी और उनकी जरूरत के अनुरूप ऋण समाधान प्रदान करते हुए, अनुकूल बाजार स्थितियों का लाभ पहुंचाने के प्रति बैंक के सक्रिय दृष्टिकोण का प्रतीक है।

 



You may also like

Leave a Comment