Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of India ने किसानों को सशक्त बनाने के साथ Kisan Month एवं Kisan Divas मनाया

Bank of India ने किसानों को सशक्त बनाने के साथ Kisan Month एवं Kisan Divas मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, Bank of India ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण माह को किसान माह और राष्ट्रीयकरण दिवस को Kisan Divas  के रूप में मनाया।
इस उपलक्ष्य में पूरे भारत में, विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना आदि राज्यों में मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के दौरान देश-भर के विभिन्न अंचलों में भारतीय कृषि एवं कृषक समुदाय के महत्व को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजनीश कर्नाटक, कार्यपालक निदेशक पी.आर. राजगोपाल, राजीव मिश्रा और सुब्रत कुमार, मुख्य महाप्रबंधकगण एवं महाप्रबंधकगण उपस्थित रहे। ये कार्यक्रम कृषि उन्नति और ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति बैंक की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इन आउटरीच दौरों में किसानों के साथ संवाद सत्र, ऋण संस्वीकृति पत्रों का वितरण, वित्तीय समावेशन पर केंद्रित जागरूकता अभियान और कृषक समुदाय के लिए विशेष सरकारी योजनाओं का प्रचार शामिल है।
इस मेगा आउटरीच पहल के माध्यम से, Bank of India का लक्ष्य कृषि क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करना, किसानों की बदलती ज़रूरतों को समझना और नवीन एवं अनुकूलित बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं के माध्यम से उन्हें अटूट समर्थन प्रदान करना है। इस आउटरीच कार्यक्रम में कृषि और संबद्ध गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विशेष ज़ोर दिया गया है।

 



You may also like

Leave a Comment