Monday, July 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने भारतीय रिज़र्व बैंक के हालिया उपायों के अनुरूप एनआरआई ग्राहकों के लिए उच्च ब्याज दरों वाली विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना का किया शुभारंभ

Bank of Baroda ने भारतीय रिज़र्व बैंक के हालिया उपायों के अनुरूप एनआरआई ग्राहकों के लिए उच्च ब्याज दरों वाली विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना का किया शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

Mumbai, 11 जून, 2026 | Bank of Baroda ने प्रवासी भारतीयों (NRI) के लिए एक नई विदेशी मुद्रा प्रवासी (FCNR (B)) जमा योजना (Foreign Currency Non-Resident (FCNR (B)) Deposit Scheme) का शुभारंभ किया है, जिसमें उच्च ब्याज दरों की पेशकश की जा रही है। यह योजना Reserve Bank of India द्वारा देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाल ही में घोषित उपायों के अनुरूप शुरू की गई है। यह नई योजना 11 जून 2026 से प्रभावी होगी।

नई FCNR (B) जमा योजना के तहत Bank of Baroda द्वारा प्रमुख विदेशी मुद्राओं, जैसे अमेरिकी डॉलर (USD), ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (GBP), यूरो, ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD) और कैनेडियन डॉलर (CAD) में 3 से 5 वर्ष की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश की जा रही है। ग्राहक अब अमेरिकी डॉलर जमा पर अधिकतम 6.00%, ब्रिटिश पाउंड एवं ऑस्ट्रेलियन डॉलर जमा पर 4.75%, कैनेडियन डॉलर जमा पर 5.15% तथा यूरो जमा पर 3.75% तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

Bank of Baroda की Beena Wahid, कार्यपालक निदेशक, ने कहा, “Reserve Bank of India द्वारा बैंकिंग प्रणाली में विदेशी मुद्रा प्रवाह को प्रोत्साहित करने के लिए हाल में किए गए उपायों ने बैंकों द्वारा NRI समुदाय के लिए पेश की जा रही अपनी FCNR (B) को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। यह कदम FCNR (B) जमाओं को आकर्षित करने और भारतीय रुपये को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सुविचारित एवं बहुआयामी पहल है। Bank of Baroda की नई जमा योजना NRI ग्राहकों को अपनी विदेशी मुद्रा जमाओं पर बेहतर रिटर्न प्राप्त करने का आकर्षक अवसर प्रदान करती है। भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक के रूप में, अनेक देशों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ, बैंक इस अवसर का लाभ उठाने और FCNR (B) अधिकतम जमा संग्रहण करने में पूरी तरह सक्षम है।”

Reserve Bank of India द्वारा विदेशी मुद्रा प्रवाह को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए उपायों से देश के बाह्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने, विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होने तथा समग्र व्यापक आर्थिक स्थिरता में वृद्धि होने के आसार हैं। विशेष FCNR (B) जमा योजना बैंक को प्रतिस्पर्धी लागत पर विदेशी मुद्रा संसाधन प्राप्त करने में भी सक्षम बनाएगी, जिससे व्यवसाय वृद्धि को सहयोग मिलेगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।



You may also like

Leave a Comment