बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) भारत का एक अग्रणी बैंक ने बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा की, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष सावधि जमा उत्पाद है।
बॉब मानसून धमाका जमा योजना दो अवधियों हेतु उपलब्ध है – 399 दिन जिसमें प्रतिवर्ष 7.25 प्रतिशत ब्याज दर एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.15 त्न ब्याज दर प्रदान किया जाता है । यह योजना जुलाई 15, 2024 से आरंभ हो रही है जो रु. 3 करोड़ से कम के रिटेल जमा पर लागू होगी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त होगी – 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.75 प्रतिशत एवं 333 दिनों के लिए प्रतिवर्ष 7.65 प्रतिशत ; इसके साथ ही नॉन-कॉलेबल जमा पर 0.15 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज ( रु.1 करोडृ से अधिक एवं रु. 3 करोड़ से कम की न्यूनतम रिटेल जमा पर लागू)
बॉब मानसून धमाका जमा योजना के अंतर्गत 399 दिनों के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 7.90 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 0.15 प्रतिशत ब्याज शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय मुदालियर ने अवगत कराया कि ‘बैंक ऑफ़ बड़ौदा को बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसके अंतर्गत ग्राहक अपनी बचत पर अधिकतम ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं। यह दो अवधियों में से चयन करने का अवसर भी प्रदान करती है। यह ग्राहकों के लिए उनकी जमा राशि पर उच्च ब्याज दर अर्जित करने का सुनहरा अवसर है। बॉब मानसून धमाका जमा योजना की सुविधा ऑनलाइन के माध्यम से या बैंक की किसी भी शाखा में जाकर प्राप्त की जा सकती है।

