Mumbai, 22 दिसंबर, 2025: Digital banking और online transactions के तेजी से विस्तार के साथ, वित्तीय eco-system में ग्राहकों की धनराशियों की सुरक्षा के क्षेत्रों में cyber fraud एक प्रमुख चुनौती के रूप में उभरी है। customer education और security के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, Bank of Baroda ग्राहकों को धोखाधड़ी की घटनाओं की त्वरित पहचान और स्वयं को सुरक्षित रखने में मदद करने की दिशा में प्रयासरत है।
बैंक के outreach का एक मुख्य हिस्सा उसका लोकप्रिय ‘PehchaanCon’ cyber security awareness campaign है, जो सूचना आधारित और दिलचस्प videos का इस्तेमाल करते हुए इस बात पर बल देता है कि अपनी गोपनीय financial information की सुरक्षा करने और एक सुरक्षित digital banking experience सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहना, सावधान रहना और किसी fraud या धोखेबाज़ को पहचानना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये videos असल ज़िंदगी की अलग-अलग तरह की घटनाओं को दिखाते हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि धोखेबाज़ लोग लोगों को धोखा देने के लिए कई तरह के नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा, Bank of Baroda का ‘Stay Wise, Act Wise’ digital awareness campaign ग्राहकों को cyber fraud के खिलाफ सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। campaign के तहत नियमित advisory और safe banking measures के माध्यम से, ग्राहकों को जानकार बनने, सावधानी से banking करने और cyber fraud के खिलाफ preventive action करने के अधिकार के बारे में जागरूक किया जाता है।
इन प्रयासों के हिस्से के रूप में, Bank of Baroda ग्राहकों को बढ़ते cyber threats के बारे में सचेत करने के लिए public advisory जारी करता रहा है। बैंक ने ग्राहकों को ऐसे fake और misleading advertisements, जहां fraud offers के साथ ग्राहकों को लुभाने के लिए बैंक के नाम, logo और senior officials की photo का दुरुपयोग किया जाता है, के बारे में आगाह करने के लिए एक public notice भी जारी किया है।
बैंक ने दोहराया है कि Bank of Baroda ग्राहकों के personal details, card information, OTP या login credentials नहीं मांगता है। साथ ही, ग्राहकों को सुझाव दिया गया है कि वे suspicious links पर क्लिक न करें, unknown apps download न करें, या कोई sensitive information साझा न करें और authentic information के लिए केवल Bank of Baroda की official website, authorised communication channels, branches या contact centre पर भरोसा करें।
Bank of Baroda cyber security को सुदृढ़ करने और ग्राहकों को digital eco-system में सुरक्षित रूप से transactions करने में सक्षम बनाने के लिए समय पर advisory, clear customer guidance और public awareness initiatives जैसे proactive कदम उठा रहा है।




