बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पहली बार,Bank of Baroda ने BOB Global Mahila NRI और NRO बचत खाता शुरू करने की घोषणा की है जिसे विशेष रूप से महिला NRI ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि उनकी वैश्विक आकांक्षाओं और विशिष्ट Banking आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। इसके अलावा, बैंक ने अपने प्रमुख एनआरआई उत्पादों में से एक, बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाते को भी नया रूप दिया है जिससे अंतर्गत ग्राहकों को अधिक फायदेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से सुविधाओं और लाभों को बढ़ाया गया है।
Bob Global वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई विशिष्ट लाभों के साथ आता है, जैसे ऑटो स्वीप सुविधा जिससे ग्राहक अधिक ब्याज कमा सकते हैं, गृह ऋण और ऑटो ऋण पर रियायती ब्याज दरें और कम प्रक्रिया शुल्क; लॉकर किराए पर 100 प्रतिशत छूट; हवाई अड्डों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज तक मुफ्त एक्सेस, कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड और मुफ्त वैयक्तिक और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करते हुए बचत खातों में एनआरआई को बीमा कवरेज लाभ देने वाला यह पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यपालक निदेशक बीना वाहिद ने कहा कि एक सुदृढ़ वैश्विक उपस्थिति के साथ, भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक के रूप में, Bank of Baroda अपने एनआरआई ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को समझता है। बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाते को आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें बैंकिंग की प्रीमियम और सोच-समझकर तैयार की गई सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, बैंक ऑफ बड़ौदा महिलाओं को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की यात्रा में एक भरोसेमंद बैंकिंग भागीदार के रूप में तैयार है।”
बॉब ग्लोबल महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाते की मुख्य विशेषताएं और लाभ :
कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड जिसमें कार्ड जारी करने का कोई शुल्क नहीं है और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क पर भी छूट उपलब्ध है।
नि:शुल्क घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस
होम लोन और ऑटो लोन पर रियायती ब्याज दरें, साथ ही कम प्रक्रिया शुल्क
लॉकर किराए पर 100 प्रतिशत छूट।
50.00 लाख का नि:शुल्क हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज और 5.00 लाख का वैयक्तिक दुर्घटना बीमा, साथ ही कई अतिरिक्त लाभ
अधिक ब्याज अर्जित करने के लिए मांग आधारित ऑटो स्वीप सुविधा उपलब्ध है।
उपरोक्त सभी लाभों में कासा में केवल 1 लाख या कासा + सावधि जमा में ?10 लाख की त्रैमासिक औसत शेष राशि (क्त्रक्च) बनाए रखना जरूरी है।
बैंक ने अपने बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाते को भी नया रूप दिया है। एनआरआई ग्राहकों को प्रीमियम बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इन खातों में कई आकर्षक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिसमें बढ़ी हुई लेनदेन सीमा के साथ एक कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड, मुफ्त घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, मुफ़्त सेफ डिपॉजिट लॉकर, मुफ़्त वैयक्तिक व हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज और कम प्रक्रिया शुल्क के साथ होम और ऑटो ऋण पर रियायती ब्याज दरें शामिल हैं।

