Wednesday, December 17, 2025 |
Home » Bandhan Mutual Fund ने Bandhan Healthcare Fund launched किया

Bandhan Mutual Fund ने Bandhan Healthcare Fund launched किया

by Business Remedies
0 comments
Bandhan Mutual Fund

जयपुर: बंधन म्यूचुअल फंड ने भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश के अवसरों को भुनाने के उद्देश्य से Bandhan Healthcare Fund लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक open-ended equity scheme है, जो healthcare, pharma और allied services से जुड़े शेयरों में निवेश करेगी। इस फंड का उद्देश्य देश के तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर क्षेत्र — जिसमें hospitals, diagnostics, pharmaceuticals, biotechnology, wellness और health-tech शामिल हैं — में दीर्घकालिक अवसरों को पहचानना और उनका लाभ उठाना है।

New Fund Offer (NFO) सोमवार, 10 नवंबर 2025 से खुलेगा और सोमवार, 24 नवंबर 2025 को बंद होगा। निवेशक इस फंड में licensed mutual fund distributors, investment advisors, online platforms या directly Bandhan Mutual Fund के माध्यम से निवेश कर सकेंगे।

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा, “Healthcare सिर्फ एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारे समय का सबसे मजबूत और टिकाऊ growth theme है। बढ़ती आबादी, उभरती आय और लगातार हो रहे medical innovations ने इस सेक्टर को दीर्घकालिक निवेश के लिए आकर्षक बना दिया है। भारत में healthcare पर प्रति व्यक्ति खर्च अब भी वैश्विक औसत से कम है, जिससे आने वाले वर्षों में तेज़ वृद्धि की संभावना बनी हुई है। Bandhan Healthcare Fund निवेशकों को इस structural transformation का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है, जिसमें वे अनुशासित और विविध दृष्टिकोण के साथ healthcare value chain में शामिल कंपनियों में निवेश कर सकते हैं।”

यह फंड निवेशकों को हेल्थकेयर क्षेत्र में लंबी अवधि की वृद्धि की संभावनाओं का लाभ उठाने का अवसर देगा, जो न केवल देश की आर्थिक प्रगति के साथ तालमेल रखता है बल्कि एक स्वस्थ और नवाचार-प्रधान भविष्य की दिशा में भी कदम है।



You may also like

Leave a Comment