Saturday, July 11, 2026 |
Home AutomobileBajaj Auto की बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़ी

Bajaj Auto की बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़ी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। बजाज ऑटो लिमिटेड की मार्च में कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढक़र 4,45,377 इकाई हो गई। मार्च 2025 में यह 3,69,823 इकाई थी। वाहन विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च में घरेलू बाजार में कुल बिक्री 2,66,290 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,21,474 इकाई थी। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री मार्च 2026 में 20 प्रतिशत बढक़र 2,21,021 इकाई हो गई जो मार्च 2025 में 1,83,659 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों का निर्यात भी 21 प्रतिशत बढक़र 1,59,452 इकाई हो गया जो पिछले वर्ष इसी महीने 1,32,073 इकाई था। वाणिज्यिक वाहन की कुल बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढक़र 64,904 इकाई रही जो मार्च 2025 में 54,091 इकाई थी। घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 45,269 इकाई रही जबकि मार्च 2025 में यह 37,815 इकाई थी। वहीं निर्यात 21 प्रतिशत बढक़र 19,635 इकाई हो गया जो पिछले साल इसी महीने 16,276 इकाई था।



You may also like

Leave a Comment