Sunday, July 26, 2026 |
Home AutomobileOla Electric की Roadster X+ को मिला PLI Certification

Ola Electric की Roadster X+ को मिला PLI Certification

PLI Scheme के तहत Roadster X+ 4.5 kWh बनी अपनी श्रेणी की पहली Motorcycle

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (11 किलोवाट व 4.5 kWh) को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत पात्रता आकलन आवश्यकताओं के अनुपालन का प्रमाणन मिल गया है।

कंपनी ने बयान में बताया कि यह अनुपालन प्रमाणन Global Automotive Research Center (GARC) ने मोटर वाहन एवं उसके कलपुर्जों से जुड़ी PLI योजना (PLI-Auto Scheme) के तहत जारी किया है। बयान के अनुसार, इसके साथ ही Roadster X+ 4.5 kWh (किलोवाट प्रति घंटा), रोडस्टर खंड की पहली मोटरसाइकिल बन गई है जिसे PLI प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खंड में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमारी Roadster X+ 4.5 kWh को मिला PLI प्रमाणन स्थानीयकरण को गहराई देने और पूरी तरह स्वदेशी EV परिवेश बनाने के हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है। Roadster श्रृंखला के माध्यम से हम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अधिक ग्राहकों के लिए सुलभ बना रहे हैं और इस श्रेणी के विकास का नेतृत्व कर रहे हैं।’’

कंपनी ने हाल ही में 4680 भारत सेल से संचालित अपनी मोटरसाइकिल Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत में बड़ी कटौती की थी। Gigafactory में उत्पादन बढऩे और लागत में कमी आने से इसकी कीमत 1,89,999 रुपये से घटाकर 1,29,999 रुपये कर दी गई है। यह मॉडल सीमित इकाइयों में और निर्धारित खरीद खिडक़ी के दौरान ही बेचा जाएगा।



You may also like

Leave a Comment