Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsuranceAxix Bank ने भारत के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अंतरा सीनियर केयर के साथ साझेदारी की

Axix Bank ने भारत के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अंतरा सीनियर केयर के साथ साझेदारी की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, Axix Bank ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल से जुड़े एकमात्र एकीकृत परितंत्र और मैक्स इंडिया लिमिटेड की पूर्ण मालिकी वाली सहायक कंपनी, अंतरा सीनियर केयर के साथ गठजोड किया है, ताकि भारत की बुजुर्ग आबादी के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। इस साझेदारी के जरिये, अंतरा अपने विभिन्न किस्म के उत्पाद और सेवाओं की पेशकश करेगा, जिसमें केयर होम्स, केयर एट होम और अपने विशिष्ट मार्केटप्लेस एजीजी तक पहुंच शामिल होगी। एजीजी एक विशिष्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस है, जिसमें पुरानी बीमारियों के प्रबंधन का समर्थन करने के लिए विशिष्ट उत्पाद और समाधान शामिल हैं। ये सेवाएं एक्सिस बैंक के सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम के 20 लाख से अधिक ग्राहकों को उपलब्ध होंगी, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पहल है।
एक्सिस बैंक का सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम, एक विशेष कार्यक्रम है जो वरिष्ठ नागरिकों को उनकी यात्रा, स्वास्थ्य और जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर बैंकिंग समाधान और क्यूरेटेड लाभ प्रदान कर उनका समर्थन करता है। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों को अपने पैसे को आत्मविश्वास के साथ प्रबंधित करने और अधिक संतुष्टिदायक जीवन का आनंद लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अंतरा सीनियर केयर, एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए अपने एकीकृत वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल परितंत्र का विस्तार करने के लिए इस साझेदारी का लाभ उठाएगा। यह गठजोड़ बुजुर्ग नागरिकों को उत्कृष्टता और सेवाभाव या सेवा की भावना पर आधारित सुविधाजनक, सम्मानजनक और व्यक्तिगत देखभाल समाधान प्रदान करेगा।
Axix Bank के एक्झिक्युटिव्ह डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने इस साझेदारी के बारे में कहा कि हमें अंतरा सीनियर केयर के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है, जो हमारी तरह अपने देश के वरिष्ठ नागरिकों को उनके सुनहरे दौर में बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। यह साझेदारी बैंक को वित्तीय समाधानों से परे अपने ग्राहकों की सेवा करने और देखभाल और सहायता के मामले में उन्हें और भी बहुत कुछ प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। इस सहयोग के ह्लरिये, हमारा लक्ष्य बुजुर्गों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना है और वह भी यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें व्यक्तिगत बैंकिंग से लेकर भरोसेमंद घरेलू देखभाल सेवाओं तक व्यापक परितंत्र तक पहुंच मिले।
रजित मेहता, MD& CEO, अंतरा सीनियर केअर ने कहा कि हम सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम और साझेदार संगठनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए नए किस्म की पेशकशों को तैयार करने के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। Axix Bank  के साथ मिलकर, हम ऐसे व्यापक समाधान तैयार कर रहे हैं जो भारत के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और उनकी तंदुरुस्ती और कल्याण को बढ़ावा देते हैं।



You may also like

Leave a Comment