ऐक्सिस निफ्टी 50, निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड्स में मजबूत वृद्धि
एयूएम में विस्तार निवेशकों की सरल और कम खर्च वाली इंडेक्स निवेश शैली के प्रति बढ़ती पसंद को दर्शाता है
भारत के वर्तमान लीडर्स और आने वाले समय के उच्च संभावना वाले लार्ज कैप अवसरों तक विविधतापूर्ण पहुंच प्रदान करता है
ऐक्सिस म्यूचुअल फंड भारत में पैसिव इन्वेस्टिंग के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी इंडेक्स सॉल्यूशंस की एक श्रृंखला के माध्यम से निवेशकों को इक्विटी मार्केट के प्रमुख सेगमेंट्स में पारदर्शी, कम लागत वाले और नियम-आधारित एक्सपोजर प्रदान कर रही है।
निवेशकों की सरल निवेश संरचनाओं के प्रति बढ़ती प्राथमिकता को देखते हुए, फंड हाउस के इंडेक्स प्रोडक्ट बाजार के नेतृत्व, उभरते लार्ज-कैप पोटेंशियल और विभिन्न सेक्टर्स में व्यापक आर्थिक भागीदारी तक विविधीकृत एक्सेस प्रदान करते हैं। नीचे दिए गए फंड्स ऐक्सिस म्यूचुअल फंड की एक मजबूत, कुशल और भविष्य-उन्मुख पैसिव इन्वेस्टिंग इकोसिस्टम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
ऐक्सिस निफ्टी 50 इंडेक्स फंड
ऐक्सिस निफ्टी 50 इंडेक्स फंड उन निवेशकों के लिए आधारभूत बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है जो भारत की सबसे स्थापित और प्रभावशाली कंपनियों में एक्सपोज़र प्राप्त करना चाहते हैं। 28 फरवरी 2026 तक फंड का एयूएम 849 करोड़ रुपये से अधिक है, जो उन निवेशकों के बीच स्थिर अनुकूलन को दर्शाता है जो देश के कॉर्पोरेट लीडर्स में भाग लेने का लागत-प्रभावी तरीका ढूंढ रहे हैं।
निफ्टी 50 इंडेक्स को भारत के इक्विटी मार्केट का बैरोमीटर माना जाता है। यह बैंकिंग, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम और कंज्यूमर इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सेक्टर्स के लीडर्स को शामिल करता है। निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) की नकल करके, यह फंड लॉन्ग-टर्म मार्केट भागीदारी का एक संरचित रास्ता प्रदान करता है और विविध पोर्टफोलियो में कोर कंपोनेंट के रूप में काम करता है। 28 फरवरी 2026 तक इस स्कीम का टोटाल एक्सपेंस रेशियो (टीईआर) 0.10% है।
ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड
ऐक्सिस निफ्टी 100 इंडेक्स फंड बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत की टॉप 100 कंपनियों में विविधतापूर्ण एक्सेस प्रदान करता है। 28 फरवरी 2026 तक फंड का एयूएम लगभग 1,983 करोड़ रुपये है, जो बाजार की व्यापक इंडेक्स रणनीति में निवेशकों के व्यापक विश्वास को दर्शाता है।
28 फरवरी 2026 तक इसका टोटल एक्सपेंस रेशियो (टीईआर) 0.21% है, जो लॉन्ग-टर्म पोर्टफोलियो निर्माण के लिए इसे उपयुक्त बनाता है। निफ्टी 100 टीआरआई को ट्रैक करते हुए, यह स्कीम स्थापित ब्लू-चिप कंपनियों और बड़े पैमाने पर उभरते लीडर्स का मिश्रण प्रदान करती है, जिसमें वित्तीय सेवाएं, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल्स, कंज्यूमर गुड्स आदि सेक्टर शामिल हैं।
यह उन निवेशकों के लिए प्रभावी आवंटन है जो भारत के पूरे लार्ज-कैप यूनिवर्स में संतुलित एक्सपोज़र चाहते हैं।
ऐक्सिस निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड
भारत के भावी मार्केट लीडर्स को एक्सपोजर प्रदान करते हुए, ऐक्सिस निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड उन कंपनियों को कैप्चर करता है जो बाजार पूंजीकरण के आधार पर निफ्टी 50 से ठीक नीचे हैं। ये वे बिजनेस हैं जिन्होंने उल्लेखनीय विस्तार हासिल कर लिया है और आगे बढ़ने की मजबूत क्षमता रखते हैं।
जनवरी 2022 में लॉन्च होने के बाद से फंड ने काफी अच्छी वृद्धि की है, जो अर्ली-स्टेज लार्ज-कैप अवसरों में बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स ऐतिहासिक रूप से एक प्रोग्रेशन जोन रहा है, जिसमें कई कंपनियाँ अंततः निफ्टी 50 में शामिल हो जाती हैं।
यह फंड निवेशकों को फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर इंडस्ट्रीज, फार्मास्यूटिकल्स, मैन्युफैक्चरिंग और उभरते थीम्स सहित विविध सेक्टर्स में पारदर्शी और नियम-आधारित फ्रेमवर्क के माध्यम से इस विकास पर केंद्रित सेगमेंट तक पहुंच प्रदान करता है।
28 फरवरी 2026 तक फंड का टीईआर 0.15% है, जो भारत के अगले संभावित मार्केट लीडर्स में भाग लेने का एक लागत-कुशल तरीका प्रदान करता है।
ऐक्सिस निफ्टी 50, निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड मिलकर एक सुसंगत पैसिव सूट बनाते हैं, जो निवेशकों की विविध जरूरतों को पूरा करते हैं — चाहे कोर लार्ज-कैप एक्सपोजर हो, ब्रॉड-मार्केट प्रतिनिधित्व हो, या भविष्य के लीडर्स की संभावना हो। इनकी कम लागत वाली संरचना, पारदर्शी पद्धति और व्यापक विविधीकरण उन्हें लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों जैसे निधि निर्माण और रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
इसके अलावा, ऐक्सिस म्यूचुअल फंड का माइक्रो इन्वेस्टिंग सॉल्यूशन निवेशकों को मात्र 100 रुपये में 10 सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (SIPs) शुरू करने की सुविधा देता है, जिससे इंडेक्सेस में आसानी से ब्रॉड और सुविधाजनक विविधीकरण संभव होता है।
ऐक्सिस म्यूचुअल फंड अनुशासित निष्पादन, प्रोडक्ट की सरलता और लंबे समय तक निवेशक फोकस के साथ अपने इंडेक्स प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

