बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के पुणे आधारित ‘ऑस्टियर सिस्टम्स लिमिटेड’ विशेषतौर पर स्टार्टअप्स और इंटरप्राइजेज को आईटी सर्विसेज और सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख साफ्टवेयर डेवलपमेंट करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 8 सितम्बर को होगा बंद।
कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2015 में निगमित, ऑस्टियर सिस्टम्स लिमिटेड (एएसएल) एक सॉफ्टवेयर विकास कंपनी है जो स्टार्टअप्स और उद्यमों के लिए आईटी सेवाओं और समाधानों में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी सॉफ्टवेयर विकास, स्ड्डड्डस्, मोबाइल ऐप, आईटी समाधान, डेटाबेस प्रबंधन, प्रशिक्षण, ई-कॉमर्स, ईआरपी, एआई सेवाओं, प्रक्रिया स्वचालन, डिजिटल परिवर्तन और डेटा/दस्तावेज़ प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी सॉफ्टवेयर पुनर्विक्रय, व्यावसायिक प्रक्रिया आउटसोर्सिंग, आईटी परामर्श सेवाएं प्रदान कर रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 15.40 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 18.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.15 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 18.86 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 21.26 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 18.63 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 16.27 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 8.62 रुपए और कुल कर्ज 0.48 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.03 का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज न के बराबर है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ऑस्टियर सिस्टम्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 8 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 28,30,000 शेयर 52 से 55 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 15.57 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर केपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

