बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘Aten Papers & Foam Ltd’ पेपर प्रोडक्ट सप्लाई चैन क्षेत्र में इंटरमीडिएटरी के रूप में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय हेतु राशि जुटाने, वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १७ जून को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2019 में निगमित, ‘ऐटन पेपर्स एंड फोम लिमिटेड’ पेपर प्रोडक्ट सप्लाई चैन क्षेत्र में इंटरमीडिएटरी के रूप में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी विभिन्न मिलों से कागज़ खरीदती है और पैकेजिंग उद्योग में ग्राहकों को इसकी आपूर्ति करती है। कंपनी विभिन्न ग्रेड, मोटाई और आकारों में क्राफ्ट पेपर, डुप्लेक्स बोर्ड और अन्य उत्पाद प्रदान करती है, साथ ही एक महत्वपूर्ण कच्चे माल के रूप में पेपर मिलों को अपशिष्ट कागज़ खरीदती और बेचती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 89.82 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 91 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 96.80 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 138.70 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.0१ करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 के अंत में कंपनी की असेट 34.90 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 14.04 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 7.04 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 11.13 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.79 गुना का है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज अधिक नहीं है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘ऐटन पेपर्स एंड फोम लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 17 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 33,00,000 शेयर 91 से 96 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 31.68 करोड़ रुपए तक जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

