Tuesday, July 14, 2026 |
Home Metro City Specialआशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन ने जैकेट वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन ने जैकेट वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस&स्किल्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में टीम आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन द्वारा श्याम बाबा के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 101 जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन सेठी कॉलोनी ब्रांच में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश कुमावत, विनोद भाटी, अमन, खुशाल, राहुल, पुष्पा, मीनू और समाज के विशिष्ट सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस शुभ अवसर पर जैकेट देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के कार्यों में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को खाटू श्यामजी बस द्वारा नि:शुल्क लेकर जाया जायेगा। संस्था प्रमुख आशीष विजयवर्गीय द्वारा सभी को शुभकामना प्रेषित की गई।
कार्यक्रम को सभी ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सफल बनाया।
कार्यक्रम विशेष
> बैंक सहयोग से 51 सदस्यों के जीरो बैलेंस खाते खोले जाएंगे।
> 11 बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क रोजगारमुखी कोर्स।
> 5 विद्यार्थियों को एडवांस एक्सेल नि:शुल्क कोर्स।
> नि:शुल्क खाटू श्यामजी भ्रमण।



You may also like

Leave a Comment