Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate WorldArth Bharat ने लॉन्च किया GIFT City का पहला Physical Commodity Fund और IFSCA से मंजूरी पाने वाला पहला Gold Fund

Arth Bharat ने लॉन्च किया GIFT City का पहला Physical Commodity Fund और IFSCA से मंजूरी पाने वाला पहला Gold Fund

by Business Remedies
0 comments

गिफ्ट सिटी, Gandhinagar/Mumbai, 3 जुलाई 2026: Arth Bharat Investment Managers IFSC LLP ने GIFT City में Arth Bharat FinMet Physical Gold Fund लॉन्च किया है। यह GIFT City का पहला Physical Commodity Fund और वहीं से लॉन्च होने वाला पहला Gold Fund है।

इस फंड की शुरुआत इसलिए संभव हो सकी क्योंकि जनवरी 2026 से International Financial Services Centres Authority (IFSCA) ने Commodity Trading को IFSCA Act के तहत एक Financial Product के रूप में मान्यता दे दी है। यह लॉन्च GIFT City के Regulator द्वारा बनाए गए नए Regulatory Framework के बाद एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है और GIFT City के Financial Market की Growth में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Arth Bharat Investment Managers IFSC LLP के Managing Partner Sachin Savrikar ने कहा कि, “हम International Financial Services Centres Authority (IFSCA) के आभारी हैं, जिसने Industry के साथ मिलकर ऐसा मजबूत Regulatory Framework तैयार किया है, जो नए और Innovative Investment Products को बढ़ावा देता है। इससे GIFT City को इस क्षेत्र का प्रमुख International Financial Services Centre (IFSC) बनाने में मदद मिलेगी।”

रणनीतिक साझेदारी और निवेश का उद्देश्य

यह Open-Ended और Passive तरीके से Manage किया जाने वाला Fund Singapore की कीमती धातुओं की विशेषज्ञ कंपनी FinMet के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। इस Fund में FinMet Investment Advisor की भूमिका निभाएगी।

इस योजना का उद्देश्य International Spot Gold की कीमतों को बेहद कम Tracking Error के साथ Follow करना है। इसके लिए Fund अपनी कम से कम 95% राशि London Bullion Market Association (LBMA) के मानकों वाले Gold Bars में निवेश करेगा, जिनकी Trading GIFT City स्थित India International Bullion Exchange (IIBX) पर होती है। IIBX, NSE, NSDL, CDSL, MCX और BSE की एक सहायक कंपनी का Joint Venture है।

हर हफ्ते निवेश और निकासी की सुविधा

इस Fund में निवेशक हर हफ्ते Subscription (निवेश) और पैसा निकालने की सुविधा पा सकेंगे। यानी Physical Commodity आधारित Fund होने के बावजूद इसमें अच्छी Liquidity मिलेगी, जो आमतौर पर ऐसे Funds में कम देखने को मिलती है। इसके अलावा, Arth Bharat FinMet Physical Gold Fund का Total Expense Ratio सिर्फ 0.65% सालाना है, जो काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

यूनिक Redemption सुविधा और सुरक्षित Storage

Sachin Savrikar ने कहा कि, “हमारा Fund ऐसे Physical Gold में निवेश करेगा, जिसे GIFT City में स्थित India International Depository IFSC (IIDI) के Insured Vaults में सुरक्षित रखा जाएगा। ये Vaults IFSCA के नियमन के तहत आते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारी योजना की एक और खास बात यह है कि जब निवेशक अपने Unit Redeem करेंगे, तो उनके पास दो विकल्प होंगे। वे चाहें तो Certified Physical Gold Bars ले सकते हैं या फिर उसके बराबर Cash प्राप्त कर सकते हैं।”

सोने में निवेश क्यों करें? बेहतर रिटर्न और Portfolio में Balance

Arth Bharat का मानना है कि फिलहाल सोने की कीमत जनवरी में बने अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 28% नीचे है। ऐसे में Mid-Term और Long-Term के निवेशकों के लिए यह निवेश का अच्छा मौका हो सकता है।

भारत दुनिया में सोने की सबसे ज्यादा Consumption करने वाले 2-3 देशों में शामिल है। लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि भारतीय परिवारों, खासकर Housewife के लिए सोना, अपनी बचत को सुरक्षित रखने और जरूरत के समय काम आने वाला भरोसेमंद निवेश है।

Return की बात करें तो सोने ने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है। पिछले 10 सालों में इसने 13.7% CAGR का Return दिया है। पिछले 5 सालों में 20.4% CAGR का Return मिला है। वहीं, 30 जून 2026 तक के पिछले एक साल में सोने ने करीब 20% का Return दिया है।

Sachin Savrikar ने कहा कि, “सोने में ऐसी 3 बड़ी खूबियां हैं, जो इसे हर निवेश Portfolio का अहम हिस्सा बनाती हैं। पहली, इसका शेयर बाजार से लगभग कोई संबंध नहीं होता। दूसरी, इसमें किसी दूसरी संस्था या देश के Default या Sanction का जोखिम नहीं होता। और तीसरी, यह लंबे समय में अच्छा Return देने की क्षमता रखता है।”

सोने की ये 3 प्रमुख खूबियां:

  • शेयर बाजार से लगभग कोई संबंध नहीं: सोने का S&P 500 Index के साथ सिर्फ 0.02 का Correlation है। यानी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर सोने पर बहुत कम पड़ता है।
  • Counterparty Risk नहीं: सोना दुनिया की ऐसी अंतरराष्ट्रीय Reserve Asset है, जिस पर किसी देश के Sovereign Credit Risk या आर्थिक प्रतिबंध का असर नहीं पड़ता।
  • लंबी अवधि में अच्छा Return: साल 2001 से अब तक सोने ने औसतन 12.1% सालाना Return दिया है, जो इसी अवधि में S&P 500 के 10.4% कुल Return से भी बेहतर है।

Sachin Savrikar ने कहा कि, “साल 2022 में जब शेयर बाजार और Bond दोनों में एक साथ गिरावट आई थी, तब भी सोने ने अपनी मजबूती बनाए रखी। इससे यह साबित हुआ कि पारंपरिक 60/40 निवेश रणनीति (60% शेयर और 40% Bond) हमेशा कारगर नहीं होती। सोना किसी Bond का विकल्प नहीं, बल्कि मजबूत निवेश Portfolio का तीसरा अहम आधार है।”

ग्लोबल विशेषज्ञता और सुरक्षित Storage

यह Fund IIDI के Insured और IFSCA द्वारा Regulated Vaults का उपयोग करेगा। इससे निवेशकों के सोने को पश्चिमी देशों के Custodian Network से अलग और सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा, जिससे उनके निवेश में बेहतर Diversification मिलेगा।

FinMet के पास Global Bullion Market का लंबा अनुभव है। यह कंपनी Fund को IIBX पर Gold Trading, LBMA के Gold Price और दुनिया भर के Central Banks की गतिविधियों से जुड़ी सलाह देगी। यह योजना निवेशकों को हर हफ्ते निवेश और पैसा निकालने की सुविधा देगी। यानी उन्हें अच्छी Liquidity के साथ-साथ Institutional स्तर की सुरक्षा भी मिलेगी।

भारत के Gold Trading Ecosystem को मजबूत बनाने की दिशा में IIBX की अहम भूमिका

Arth Bharat FinMet Physical Gold Fund सिर्फ एक नया Fund लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत के Gold Trading Ecosystem को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। India International Bullion Exchange (IIBX) की शुरुआत जुलाई 2022 में GIFT City में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय Bullion Exchange के रूप में हुई थी। हालांकि, अब तक यह लगातार अच्छे Trading Volume हासिल करने में सफल नहीं हो पाया है।

IIBX पर Trading Volume FY2022-23 में 411 किलोग्राम से बढ़कर FY2024-25 में 92 टन तक पहुंच गया था। लेकिन FY2025-26 में अब तक यह घटकर सिर्फ 600 किलोग्राम रह गया है। अब तक IIBX पर ज्यादातर कारोबार Jewellers द्वारा सोने के आयात (Commercial Import) के लिए किया गया है। वहीं, Institutional Investment Funds की भागीदारी लगभग नहीं के बराबर रही है, जबकि वे सोने को एक Financial Asset के रूप में अपने Portfolio में रखते हैं।

Arth Bharat FinMet Physical Gold Fund ऐसा पहला Investment Fund होगा, जो IIBX पर Physical Gold रखेगा। इससे IIBX पर एक नए तरह के निवेशक जुड़ेंगे और सोने की मांग का एक नया स्रोत तैयार होगा। अब तक यहां ज्यादातर कारोबार सोने के आयात से जुड़े Short-Term लेनदेन पर आधारित था। लेकिन इस Fund के आने से Long-Term Institutional Investments भी IIBX में आएंगे, जिससे Gold Trading Ecosystem को मजबूती मिलेगी।

Sachin Savrikar ने कहा कि, “IIBX को Gold Trading और सुरक्षित Storage के लिए World-Class, पारदर्शी और LBMA मानकों के अनुरूप Infrastructure के रूप में बनाया गया है। लेकिन किसी भी Infrastructure की असली सफलता तभी होती है, जब उसका लगातार इस्तेमाल हो। हमारा Fund पहला Institutional Investment Fund होगा, जो IIBX और IIDI के Vaults का इस्तेमाल सोने के आयात के लिए नहीं, बल्कि Physical Gold को Long-Term Financial Asset के रूप में रखने के लिए करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमें उम्मीद है कि इससे दूसरे Fund Managers, Family Offices और Institutional Investors भी इस दिशा में आगे आएंगे। इससे GIFT City को सिर्फ Jewellery के लिए सोने के आयात का केंद्र नहीं, बल्कि Gold Finance का एक वैश्विक Hub बनाने का मूल उद्देश्य भी पूरा होगा।”



You may also like

Leave a Comment