505

मुंबई, 15 फरवरी 2025 : क्या होगा अगर आपके द्वारा निवेश की गई पूंजी को बिना जोखिम में डाले, शेयर बाजार की अस्थिरता का फायदा उठाने का कोई तरीका मिल जाए? क्या होगा अगर आप क्रेडिट, डिफॉल्ट या ड्यूरेशन रिस्का के बिना डेट म्यूचुअल फंड जैसा रिटर्न हासिल कर सकें? क्या होगा अगर कोई इक्विटी प्रोडक्ट हो जो स्थिर और डेट फंड की तरह रिटर्न देते हुए आपके निवेश को सुरक्षा प्रदान करता हो?
अगर इस तरह के सवाल निवेश को लेकर आप में इंटरेस्ट जगाते हैं, तो यह भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के सबसे अच्छे रहस्यों में से एक: आर्बिट्राज फंड के बारे में जानकारी हासिल करने का समय है।
जहां मौजूदा समय में सेविंग्सर अकाउंट (बचत खातों) पर कम से कम 2.70 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है, वहीं बड़ौदा बीएनपी पारिबा आर्बिट्राज फंड जैसी योजनाओं ने पिछले साल निवेशकों को 7.15 फीसदी रिटर्न दिया है (नीचे टेबल देखें)। शेयर बाजार में चल रही अस्थिरता के साथ, आर्बिट्राज फंड कैश और फ्यूचर मार्केट (वायदा बाजारों) के बीच प्राइसिंग के बेमेल होने का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं, जिससे निवेशकों को अपेक्षाकृत रिस्क-फ्री रिटर्न मिलता है।
फंड मैनेजर्स का कहना है कि शेयर बाजारों में हाई वोलैटिलिटी (अस्थिरता) आर्बिट्राज फंड मैनेजर्स के लिए प्रॉफिट पर ट्रेड शुरू करने के अवसर पैदा करती है। एक चौथाई से अधिक समय से बाजार ऐसे चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसके साक ही आर्बिट्राज फंड उन निवेशकों के लिए लीडर के रूप में उभर रहे हैं, जो लंबी अवधि के निवेश के लिए पैसा लगाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
आर्बिट्राज फंड हायर, अपेक्षाकृत रिस्क-फ्री रिटर्न प्रदान करते हैं, विशेष रूप से 22 फीसदी और 33 फीसदी कर ब्रैकेट में निवेशकों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये फंड उसी रियायती टैक्स रेट के लिए योग्य हैं, जो इक्विटी फंड पर लागू होती है। यानी, शॉर्ट टर्म गेन्स के लिए 20 फीसदी और बिना इंडेक्सेशन के लॉन्ग टर्म गेन्स के लिए 12.5 फीसदी – जो इन्हें टैक्स-एफिशिएंट निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।
आर्बिट्राज फंड क्यों हासिल कर रहे हैं लोकप्रियता?
टैक्स-एडजस्टेड रिटर्न की पेशकश करने वाले आर्बिट्राज फंड टैक्स-सेवी निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। इस बढ़ते इंटरेस्ट ने कैटेगरी के एसेट अंडर मैनेजमेंट को 2 ट्रिलियन रुपये तक पहुंचा दिया है, जो अप्रैल 2023 से लगभग तीन गुना है। दिसंबर 2024 एएमएफआई रिपोर्ट के अनुसार, कैटेगरी में कुल 5.73 लाख इन्वेस्टर फोलियो के साथ 31 आर्बिट्राज स्कीम हैं।
इस ग्रोथ को स्टॉक फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट में बढ़ोतरी और आर्बिट्राज फंड के टैक्स बेनेफिट से सपोर्ट मिला है। एफआईआई की लगातार इक्विटी की बिकवाली ने कैश और फ्यूचर मार्केट के बीच अंतर को भी बढ़ा दिया है, जिससे आर्बिट्राज फंड के लिए अधिक अवसर पैदा हुए हैं। बड़ौदा बीएनपी पारिबा आर्बिट्राज फंड जैसे फंड रेगुलेटरी सीमाओं का पालन करते हुए छोटी कंपनियों में प्रसार के अवसरों पर फोकस करते हैं।
लिक्विडिटी और पहुंच में आसानी
निवेशक 15 दिनों के बाद जीरो एग्जिट लोड के साथ आर्बिट्राज फंड से अपना निवेश भुना सकते हैं। निवेश को भुनाने पर मिलने वाली रकम अगले कारोबारी दिन बैंक खातों में जमा की जाती है, जिससे सुविधा और लिक्विडिटी दोनों मिलती है।
फाइनेंशियल प्लानर्स का कहना है कि आइडल बैंक बैलेंस के विकल्प की तलाश करने वालों के लिए, अस्थिर बाजारों में आर्बिट्राज फंड एक मुनाफे वाला विकल्प हो सकता है।

