जयपुर। मुंबई आधारित Anlon Technology Solutions Limited एक विशेष engineering solutions कंपनी है और यह airport, municipal और industrial infrastructure equipment पर केंद्रित कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2026 के अपने audited financial results घोषित किए हैं। प्रबंधन के अनुसार कंपनी की “Make in India” manufacturing strategy ने इसके revenue mix, operational capabilities और long-term growth path को महत्वपूर्ण रूप से नया रूप दिया है, जिससे यह aviation, municipal और industrial sectors में critical infrastructure solutions की एक प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है।
Balance Sheet के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5023.30 लाख रुपए के मुकाबले 110.85 फीसदी अधिक 10591.69 लाख रुपए का revenue अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 649.01 लाख रुपए के मुकाबले 113.79 फीसदी अधिक 1,387.53 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3,117.34 लाख रुपए के मुकाबले 107.02 फीसदी अधिक 6,453.51 लाख रुपए का revenue अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 394.03 लाख रुपए के मुकाबले 114.50 फीसदी अधिक 845.21 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
परिचालन एवं व्यावसायिक मुख्य बिंदु (वित्त वर्ष 2026) :
- स्वदेशी equipment के निर्माण के साथ manufacturing में वृद्धि हुई, जो revenue का मुख्य स्रोत बना।
- वित्त वर्ष 2026 के लिए revenue segment mix में manufacturing एवं assembly (50 फीसदी), AMC एवं services (27 फीसदी) और distribution business (23 फीसदी) शामिल थे।
- मजबूत operational performance के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2026 के दौरान परिचालन से 832.48 लाख रुपए का शुद्ध cash flow हुआ।
- प्रमुख infrastructure projects में स्वदेशी runway एवं road cleaning machines का निरंतर विस्तार।
- Goa Airport पर विश्व के सबसे बड़े fire fighting vehicle का refurbishment सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
- Turntable Ladder with Rescue Lift equipment के लिए TÜV SÜD से EN 14043 conformity certificate प्राप्त करने वाला भारत का पहला manufacturer बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
- Imported विकल्पों की तुलना में लगभग 30 फीसदी cost advantage के साथ AAI के लिए internal runway cleaning solutions विकसित किए।
- Global OEMs के साथ strategic partnership high-value infrastructure projects में कंपनी की स्थिति को और मजबूत कर रही है।
- Installed base का विस्तार AMC, spare parts और refurbishment services के माध्यम से recurring revenue growth को बढ़ावा दे रहा है।
हाल ही में कंपनी के Board of Directors ने preferential issue के जरिए 49.98 करोड़ रुपए जुटाने और authorized capital को 7 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। कंपनी के preferential issue में प्रमुख funds की अहम भागीदारी से investor community में कंपनी के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। वर्तमान में कंपनी की order book तकरीबन 110 करोड़ रुपए की है।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक Unnikrishnan Nair P M ने कहा कि,
“वित्त वर्ष 2026 Anlon Technology Solutions Limited के लिए एक transformative year रहा है क्योंकि हमने service-led organization से manufacturing-driven engineering solutions company में अपने transformation को गति दी है। हमारी ‘Make in India’ strategy के सफल implementation ने हमारी operational capabilities को मजबूत किया है, margins में वृद्धि की है और critical infrastructure projects में हमारी स्थिति को उल्लेखनीय रूप से बेहतर बनाया है।
इस वर्ष के दौरान, हमने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिनमें Goa Airport पर दुनिया के सबसे बड़े fire fighting vehicle का सफल refurbishment और स्वदेशी रूप से निर्मित कई airport infrastructure solutions की delivery शामिल है। हम भारत में EN 14043 प्राप्त करने वाले पहले manufacturer भी बने।
TÜV SÜD से Turntable Ladder with Rescue Lift equipment के लिए conformity certificate प्राप्त करने वाले पहले manufacturer भी बने, जो quality, compliance और engineering excellence पर हमारे मजबूत focus को दर्शाता है।
Rosenbauer International AG जैसे global OEMs के साथ हमारी strategic partnerships ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। Bucher Municipal के साथ partnership हमारी manufacturing capabilities को और अधिक प्रमाणित करती है और domestic एवं international दोनों markets में long-term growth के नए अवसर खोलती है।
31 मार्च 2026 तक लगभग 110.15 करोड़ रुपए की मजबूत order book, स्वदेशी infrastructure solutions को अपनाने में वृद्धि और AMC, spare parts एवं refurbishment services के माध्यम से बढ़ते recurring revenue base के साथ, हम profitable growth को बनाए रखने और stakeholders के लिए long-term value creation को लेकर आश्वस्त हैं।”
कारोबारी गतिविधियां:
2015 में निगमित Anlon Technology Solutions Limited aviation, municipal और industrial sectors के लिए advanced engineering solutions प्रदान करती है।
कंपनी safety और infrastructure solutions में विशेषज्ञता रखती है, जो स्वदेशी manufacturing, strategic partnerships और innovation एवं quality पर मजबूत focus द्वारा समर्थित हैं।

