बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ने 10-14 अगस्त, 2024 तक वार्षिक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया, जिसमें नए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनका स्वागत किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन की अगुवाई में पारंपरिक हवन समारोह के साथ छात्रों की शैक्षणिक यात्रा की एक शुभ शुरुआत की। समारोह के दौरान प्रतिष्ठित अतिथियों व विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के प्रेरक संबोधन हुए। ओरिएंटेशन सप्ताह में चांसलर डॉ. असीम चौहान ने मॉटिवेशनल संबोधन में छात्रों के जीवन में आने वाले मौको और चुनौतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने छात्रों का स्वागत किया और भारत के प्रमुख वैश्विक शैक्षणिक संस्थानों में से एक में शामिल होने पर बधाई देते हुए ज्ञान और विकास के मार्ग पर चलने की हिदायत दी। प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जी.के. आसेरी, डॉ. नितिन भारद्वाज, रजिस्ट्रार और डॉ. अक्षय जैन, मार्केटिंग एंड एडमिशन हैड ने विश्वविद्यालय के मिशन और विजन पर प्रकाश डालते हुए अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता जाहिर की। ओरिएंटेशन सत्र में अतिथि वक्ताओं के रूप में जेनपैक्ट इंडिया के उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, एवीएएस फाइनेंसर्स में लर्निंग एंड डेवलपमेंट के प्रमुख विवेक शर्मा, यस बैंक में एचआर के क्षेत्रीय प्रमुख आशुतोष कुमार और सेलेबल टेक्नोलॉजीज के सीएफओ हेमंत माथुर ने पार्टिसिपेट करते हुए उद्योग के रुझानों और पेशेवर विकास के बारे में नए छात्रों को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और सफलता प्राप्त करने में लचीलेपन, जुनून और सकारात्मक मानसिकता के महत्व पर बल दिया। सत्र में कल्चर एंबेसडर तृप्ति पांडे, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च के कार्यकारी निदेशक डॉ पूर्णेन्दु घोष, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेटरीज के सीएचआरओ अंबिकेश व्यास, डिजी4 के सीएचआरओ राहुल खोसला, एक्सेंचर के एसोसिएट डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और सेलेबल टेक्नोलॉजीज के लर्निंग एंड डेवलपमेंट के प्रमुख डॉ. सिल्वेस्टर फर्नांडीस मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
वक्ताओं ने करियर विकास, व्यक्तिगत विकास और विभिन्न उद्योगों के भविष्य पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने छात्रों को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग अक्सर कड़ी मेहनत और चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा से प्रशस्त होता है। ओरिएंटेशन का एक मुख्य आकर्षण एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह 2024 का उत्सव था। नेशनल हैण्डलूम डे को सेलिब्रेट करते हुए 13 अगस्त को आयोजित घूमर फैशन एंड एग्जीबिशन शो में भारतीय हथकरघा की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया। सत्र के दौरान आरजे कार्तिक ने अपनी प्रेरक कहानियों और व्यावहारिक ज्ञान से छात्रों के नए बैच को प्रेरित किया। समापन समारोह में प्रोफेसर जैन ने एक व्यापक शिक्षा प्रदान करने और छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान समर्थन देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया और उनके माता-पिता को एक सफल और संपूर्ण शैक्षिक अनुभव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नए छात्रों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, मूल्यों और शैक्षणिक वातावरण से प्रभावी ढंग से परिचित कराया।

