बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर में 5 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आगाज हो चूका है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन एमिटी परिवार में नए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे।
पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम पारंपरिक हवन समारोह के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जी.के. आसेरी, रजिस्ट्रार डॉ. नितिन भारद्वाज, एडमिशन और मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. अक्षय जैन ने विश्वविद्यालय के मिशन और विजन पर प्रकाश डालें, जो आने वाले शैक्षणिक वर्ष के बारे में विद्यार्थियों को रूबरू कराया।
ओरिएंटेशन सत्र में गेस्ट स्पीकर के रूप में जेनपैक्ट इंडिया, ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन के वाइस प्रेजीडेंट अभिषेक जैन, एवीएएस फाइनेंसर्स में लर्निंग एंड डेवलपमेंट के हेड विवेक शर्मा, लीला ग्रुप में लर्निंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर प्रियंका शर्मा, यस बैंक में एचआर के रीजनल हैड आशुतोष कुमार और सेलेबल टेक्नोलॉजीज के सीएफओ हेमंत माथुर ने शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र में कल्चर एंबेसडर तृप्ति पांडे, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च के कार्यकारी निदेशक डॉ पूर्णेन्दु घोष, डॉ बी लाल क्लिनिकल लैबोरेटरीज के सीएचआरओ अंबिकेश व्यास, डिजी 4 के सीएचआरओ राहुल खोसला, एसेंचर में एसोसिएट डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और सेलेबल टेक्नोलॉजीज में लर्निंग एंड डेवलपमेंट के प्रमुख डॉ सिल्वेस्टर फर्नांडीस अपने-अपने विचार विद्यार्थियों से साझा किये। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के द्वारा 13 और 14 अगस्त को घूमर फैशन और प्रदर्शनी शो के साथ राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह 2024 का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव भारतीय हथकरघा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, जो छात्रों को पारंपरिक कला रूपों से जुडऩे के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में औपचारिक रूप से सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और सुविधाओं के साथ-साथ नियम कायदों से परिचय कराया जाएगा और परिजनों को आश्वस्त किया जाएगा कि एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान एक समग्र शिक्षा प्रदान करने और एक सफल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

