Monday, July 6, 2026 |
Home Health and LifestyleAmazon Pay ने लॉन्च किया UPI Circle; अब स्मार्ट वॉच के ज़रिए भी शुरू किया भुगतान

Amazon Pay ने लॉन्च किया UPI Circle; अब स्मार्ट वॉच के ज़रिए भी शुरू किया भुगतान

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Amazon Pay ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में कई इनोवेशन्स की घोषणा की है।- UPI Circle के विस्तार के साथ अब परिवार का कोई भी सदस्य त्वरित UPI भुगतान कर सकता है, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से UPI का उपयोग कर सकते हैं और विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों के जरिए भी यूपीआई भुगतान संभव हो गया है।
UPI सर्कल अब प्राथमिक यूपीआई खाताधारकों को परिवार के सदस्यों और विश्वसनीय संपर्कों को यूपीआई से तुरंत भुगतान करने के लिए सुरक्षित तरीके से जोडऩा मुमकिन बनाता है, साथ ही अभी इसमें खर्च की सीमा पहले से तय करनी होगी। प्रत्येक जोड़े गए सदस्य का अपना यूपीआई आईडी या QR  कोड होगा, लेकिन उन्हें बैंक खाते संचालित करने की आवश्यकता नहीं होगी और इसके बजाय वे प्राथमिक खाताधारकों द्वारा स्वीकृत निश्चित रकम तक खर्च कर सकते हैं। सभी भुगतान पिन रहित हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जोड़ा गया है। प्राथमिक उपयोगकर्ता के पास उपयोग पर पूरा नियंत्रण होता है, जिसमें भुगतान अनुरोधों की समीक्षा करना, खर्च सीमा निर्धारित करना, खर्चों पर नजऱ रखना और विस्तृत भुगतान रिकॉर्ड को एक्सेस करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, NPCI के साथ रणनीतिक सहयोग में, अमेजऩ पे भुगतान के ईको सिस्टम को स्मार्टफ़ोन से आगे विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों तक बढ़ा रहा है। इस पहल की बदौलत अब स्मार्टवॉच और अन्य वियरेबल डिवाइस से सुरक्षित भुगतान किया जा सकेगा, जिसमें उन्नत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, डिवाइस-स्तरीय एन्क्रिप्शन और रीयल-टाइम फ्रॉड डिटेक्शन शामिल है। उपयोगकर्ता जल्द ही त्वरित टैप-एंड-गो भुगतान कर सकेंगे, तुरंत लेनदेन संबंधी नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकेंगे और कई कनेक्टेड डिवाइसों पर पारिवारिक भुगतान को प्रबंधित कर सकेंगे और यह सब बैंक-स्तरीय सुरक्षा बनाए रखते हुए होगा।
Amazon Pay India के पेमेंट्स एंड मर्चेंट सर्विसेज के डायरेक्टर गिरीश कृष्णन ने कहा कि यूपीआई सर्कल समावेशी डिजिटल भुगतान की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। अमेजन पे में, हम बड़े पैमाने पर ग्राहकों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना चाहते हैंई और ये सुविधाएँ पूरे परिवार को यूपीआई के माध्यम से सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान करने में सक्षम बनाने की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करती हैं। कृष्णन ने कहा कि अमेजन पे अब भुगतान के लिए कई विश्वसनीय स्मार्ट डिवाइसों का उपयोग करने की सुविधा दे रहा है। जिससे व्यापार निर्बाध रूप से संभव हो सकेगा और कोई भी विश्वसनीय डिवाइस एक सुरक्षित भुगतान साधन बन जाएगा। यह सुविधा दैनिक लेनदेन को बदलने का वादा करती है, जिससे वे न केवल तेज़ होंगे, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए बुनियादी तौर पर अधिक सुरक्षित और सहज भी होंगे। और UPI Circle के साथ, हमें विश्वास है कि हम देश भर के घरों में डिजिटल भुगतान को अपनाने में तेज़ी लाने में मदद कर सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment