Pune। Kirloskar Pneumatic Company Limited (KPCL) ने घोषणा की है कि 23 January 2026 को आयोजित Board of Directors की बैठक में Aman Kirloskar को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने को मंज़ूरी दी गई है। उनकी यह नियुक्ति 1 April 2026 से 31 March 2031 (दोनों दिन सहित) तक की अवधि के लिए होगी, जो shareholders की स्वीकृति के अधीन है।
KPCL के वर्तमान प्रबंध निदेशक K Srinivasan 31 March 2026 को retirement तक कंपनी का नेतृत्व करते रहेंगे।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए K Srinivasan ने कहा,
“समूह के भीतर निकटता से काम करने और हमारी मौजूदा operational activities में योगदान देने के दौरान Aman ने हमारे business और culture की गहरी समझ विकसित की है। विभिन्न functional areas में उनका अनुभव continuity बनाए रखने के साथ-साथ भविष्य के लिए नए perspectives भी लाएगा। technology पर उनके focus और दूरदृष्टि के साथ मुझे पूरा विश्वास है कि KPCL अपने impact का विस्तार करेगा, नए opportunities को अपनाएगा और engineering के क्षेत्र में एक trusted partner बना रहेगा। मैं उन्हें इस नई responsibility के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
Aman Kirloskar ने अपने career की शुरुआत May 2018 में Kirloskar Chillers Private Limited में Supply Chain Manager के रूप में की। इसके बाद August 2019 में वे Kirloskar Pneumatic Company Limited से Senior Manager के रूप में जुड़े। वर्ष 2020 में उन्हें General Manager (Operations) पद पर promote किया गया, जहां उन्होंने air compressor और transmission division में manufacturing, supply chain, foundry, plant engineering और quality से जुड़े कार्यों का नेतृत्व किया।
Covid-19 की दूसरी लहर के दौरान, जब देश को oxygen और उससे जुड़ी machines की अत्यधिक आवश्यकता थी, उन्होंने screw compressor के production को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्होंने Air Conditioning और Refrigeration Business Unit के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला, जहां उनके नेतृत्व में नए products launch हुए और division की कुल sales एवं profitability में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
Aman Kirloskar ने वर्ष 2017 में Bryant University से Global Supply Chain Management में major और Political Science में minor के साथ graduation degree प्राप्त की। उन्होंने academic और professional दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उन्हें प्रतिष्ठित university-wide Jeremiah Clark Barber Commencement Award से सम्मानित किया गया।

