383

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का नाम एल्युमीनियम रीसाइक्लिंग क्षेत्र में कार्यरत देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में शुमार है। कंपनी ने कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त छमाही और वित्त वर्ष 2025 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 257.37 करोड़ रुपए के मुकाबले 3.80 फीसदी बढ़कर 267.16 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7.02 करोड़ रुपए के मुकाबले 56.41 फीसदी अधिक 10.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी ने बॉटम लाइन मार्जिन में सुधार दर्ज किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 429.45 करोड़ रुपए के मुकाबले 22.13 फीसदी बढ़कर 524.53 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7.20 करोड़ रुपए के मुकाबले 150 फीसदी अधिक 18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 17.37 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: 1994 में निगमित, ‘बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ एल्युमीनियम रीसाइक्लिंग कंपनी हैं, जो मुख्य रूप से एल्युमीनियम आधारित धातु स्क्रैप को संसाधित करके सिल्लियों के रूप में एल्युमीनियम मिश्र धातु और क्यूब्स, सिल्लियों, शॉट्स और नॉच बार के रूप में एल्युमीनियम डी-ऑक्स मिश्र धातु का निर्माण करने में लगी हुई है। कंपनी ऑटो सहायक उद्योग, ऑटोमोबाइल उद्योग, विद्युत घटक, डाई-कास्टिंग उद्योग, इस्पात उद्योग, कंडक्टर आदि को सेवाएं प्रदान करती है।
बाहेती विभिन्न उद्योगों की उभरती वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें संसाधनों के अधिकतम उपयोग और लगातार गुणवत्ता मानक बढ़ाने के लिए अभिनव तकनीकों का उपयोग करके एक ही स्थान पर निर्मित प्रीमियम गुणवत्ता वाले मिश्र धातु और फेरो मिश्र धातु शामिल हैं। कंपनी में 300 से अधिक योग्य कर्मचारी और श्रमिक काम कर रहे हैं। कंपनी को 150 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। मजबूत लॉजिस्टिक्स सप्लाई चैन, प्रतिस्पर्धी कीमतें, समय पर आपूर्ति, प्रभावी सेवाएं और विशेष रूप से ग्राहकों के लिए तैयार किए गए उत्पाद में दक्षता कंपनी की प्रमुख ताकतें हैं। कंपनी अमेरिका और यूरोप के देशों में उत्पाद निर्यात कर रही है।
कारोबारी विस्तार: कंपनी जिंक अलोय और अल्युमिनियम बिलट्स निर्माण में प्रवेश करने की योजना पर कार्य कर रही है। कंपनी की योजना दक्षिण भारत के बाजार में प्रवेश करने की है और इसके साथ ही कंपनी यूरोप के देशों हंगरी, तुर्की, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम में उत्पादों को निर्यात करने पर फोकस करेगी। कंपनी प्रबंधन के अनुसार कंपनी आने वाले 5 वर्षों में वॉल्यूम ग्रोथ में 15 से 20 फीसदी सीएजीआर हासिल करने का प्रयास करेगी।

