o दिल्ली-शंघाई सेवाओं का परिचालन 1 फरवरी 2026 से सप्ताह में चार बार होगा
o मुंबई-शंघाई सेवाओं को भी 2026 से फिर से शुरू करने की योजना बनाई गई है, जो
विनियामक अनुमोदनों के अधीन है
गुरूग्राम, 2 दिसंबर, 2025: एअर इंडिया ने आज दिल्ली एवं शंघाई (पीवीजी) के बीच 1 फरवरी 2026 से
नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा की है, इसके साथ एअर इंडिया तकरीबन छह साल बाद
मेनलैण्ड चाइना में वापसी कर रही है। एअर इंडिया 2026 में मुंबई एवं शंघाई के बीच भी नॉन-स्टॉप उड़ानें
शुरू करने का इरादा रखती है, जो ज़रूरी विनियामक अनुमोदनों पर निर्भर होगा।
शंघाई 48वां अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य है जहां एअर इंडिया ग्रुप अपनी सेवाएं प्रदान करता है। ग्रुप भारत की किसी
भी अन्य एयरलाईन की तुलना में अधिक संख्या में यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराता है।
एअर इंडिया दिल्ली एवं शंघाई के बीच सप्ताह में चार बार परिचालन करेगी। इसके लिए इसके ट्विन-आइल
बोइंग 787-8 विमान का उपयोग किया जाएगा, जिसमें बिज़नेस क्लास में 18 फ्लैट बैड्स और इकोनोमी
क्लास में 238 स्पेशियस सीटें शामिल हैं।
हाल ही में भारत-चीन राजनयिक समझौतों के बाद शंघाई के लिए एअर इंडिया की सेवाएं बहाल की गई हैं,
गौरतलब है कि 2020 की शुरूआत में हवाई संपर्क रोक दिया गया था। एअर इंडिया ने सबसे पहले अक्टूबर
2000 में मेनलैण्ड चाइना के लिए अपनी पहली नॉन-स्टॉप सेवाओं की शुरूआत की थी।
इस अवसर पर कैम्पबैल विल्सन, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा,
‘‘दिल्ली-शंघाई सेवाओं की बहाली हमारे लिए एक रूट के लॉन्च से कहीं बढ़कर है। यह दो महान, प्राचीन
सभ्यताओं तथा आधुनिक आर्थिक पावरहाउसेज़ के बीच एक पुल है। एअर इंडिया में हमें खुशी है कि हम
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण एयर कॉरीडोर्स में से एक को फिर से जोड़ रहे हैं, जिससे यात्री एअर इंडिया की
आरामदायक एवं गर्मजोशी से भरपूर आतिथ्य सेवाओं के साथ कारोबार, वाणिज्य, स्वास्थ्यसेवाओं, शिक्षा
एवं संस्कृति के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।’
SCHEDULE OF FLIGHTS BETWEEN DELHI (DEL) AND SHANGHAI (PVG)
Effective 01 February 2026
Flight # Sector Departure Arrival Days of Operation
AI352 Delhi-Shanghai 1200 Hrs 2020 Hrs Tuesdays, Thursdays, Fridays and
Sundays
AI351 Shanghai-Delhi 2200 Hrs 0315 Hrs +1 Tuesdays, Thursdays, Fridays and
Sundays
All times are indicated in local time zones. +1 indicates next day arrival.
उम्मीद है कि इस हवाई लिंक को बहाल करने से फार्मास्युटिकल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा एवं कई अन्य क्षेत्रों में
विनिमय को बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली एवं शंघाई के बीच एअर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग सभी चैनलों पर धीरे-धीरे खुल रही हैं। यात्री
एअर इंडिया की वेबसाईट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग कार्यालयों, संपर्क केन्द्रों एवं दुनिया भर में ट्रैवल
एजेंट्स के ज़रिए बुकिंग कर सकते हैं।

