* प्राइस बैंड: ₹640 से ₹675 प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर)।
* बिड/ऑफर खुलने की तारीख: मंगलवार, 29 जुलाई, 2025
* बिड/ऑफर बंद होने की तारीख: गुरुवार, 31 जुलाई, 2025
* एंकर इन्वेस्टर बिडिंग की तारीख: सोमवार, 28 जुलाई, 2025
* न्यूनतम बिड: 22 इक्विटी शेयर और उसके बाद 22 इक्विटी शेयरों के गुणकों में।
* कर्मचारी छूट: एलिजिबल कर्मचारियों को एम्प्लॉई रिजर्वेशन पोर्शन में बिड करने पर ₹60 प्रति इक्विटी शेयर की छूट मिलेगी।
नेशनल, 24 जुलाई, 2025: आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड (कंपनी) अपना आईपीओ मंगलवार, 29 जुलाई, 2025 को खोलेगी।
इस आईपीओ का कुल साइज ₹13000 मिलियन [₹1300 करोड़] है, जिसमें ₹5000 मिलियन [₹500 करोड़] का फ्रेश इश्यू और ₹8000 मिलियन [₹800 करोड़] का ऑफर फॉर सेल शामिल है, जो सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा किया जाएगा। (इसे “टोटल ऑफर साइज” कहा गया है।)
एंकर इन्वेस्टर के लिए बिडिंग सोमवार, 28 जुलाई, 2025 को होगी। आम निवेशकों के लिए बिड/ऑफर मंगलवार, 29 जुलाई, 2025 को खुलेगा और गुरुवार, 31 जुलाई, 2025 को बंद होगा।
ऑफर का प्राइस बैंड ₹640 से ₹675 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक कम से कम 22 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 22 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स (गुणकों) में बिड कर सकते हैं।
एलिजिबल कर्मचारियों को एम्प्लॉई रिजर्वेशन पोर्शन में बिड करने पर ₹60 प्रति इक्विटी शेयर की छूट दी जा रही है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपने कुछ बकाया कर्जों के प्रीपेमेंट और/या रीपेमेंट के लिए करेगी; और बाकी राशि का उपयोग जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए किया जाएगा (इसे “ऑब्जेक्ट ऑफ इश्यू” कहा गया है)।
ऑफर फॉर सेल में आदित्य खेमका द्वारा ₹5,240.04 मिलियन, अनन्य खेमका द्वारा ₹123.16 मिलियन और ऋषि खेमका (प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर) द्वारा ₹2,000.00 मिलियन के इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसके अलावा, हरि शंकर खेमका (HUF) द्वारा ₹426.40 मिलियन, श्रद्धा खेमका द्वारा ₹198.90 मिलियन और आदित्य खेमका (HUF) द्वारा ₹11.50 मिलियन (प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर) के इक्विटी शेयर भी ऑफर में हैं। (संयुक्त रूप से, “सेलिंग शेयरहोल्डर्स”) आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (पहले आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी) इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) हैं।

