Wednesday, August 26, 2026 |
Home CommodityAdani Foundation द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में Solar Pannel का शुभारंभ

Adani Foundation द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में Solar Pannel का शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

 

बारां, राजस्थान, 26 मार्च, 2025: Adani Foundation द्वारा बारां जिले के 15 विद्यालयों में सूर्य की ऊर्जा से संवरता भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर पैनल संयंत्र स्थापित किया गया है। ऐसे में, अब इस Solar Pannel से जवाहर नवोदय विद्यालय की दैनिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के अध्ययन में बिजली कटौती से होने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Adani Foundation  द्वारा स्थापित सोलर पैनल का शुभारंभ अदाणी पॉवर प्लांट एचआर हेड दीपक शर्मा, सीएसआर हेड श्री गोपाल सिंह देवड़ा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया। अदाणी पॉवर प्लांट हेड श्री प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित सोलर पैनल संयंत्र से बारां जिले के आवासीय एवं नवोदय विद्यालय के 4500 से अधिक विद्यार्थियों को दैनिक गतिविधियों एवं अध्यापन कार्य में मदद मिलेगी। डॉ. अजय कुमार, उपायुक्त, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय अटरु में अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए सोलर संयत्र की सराहना करते हुए अदाणी फाउंडेशन का धन्यवाद् ज्ञापित किया, साथ ही विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर अदाणी पॉवर के एचआर हेड  दीपक शर्मा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति जी अदाणी के नेतृत्व में अदाणी फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालयों में सोलर पैनल की स्थापना से विद्यालय में बिजली खर्च की राशि बचेगी, जो कि विद्यालय विकास में काम आ सकेगी। साथ ही विद्यालय को 24 घंटे बिजली मिलती रहेगी। अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास एवं बुनियादी ढाँचे के विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस वर्ष सौर ऊर्जा के माध्यम से जिले के विद्यालयों को रोशन करने का कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा संचालित किया गया है, जिससे जिले के आवासीय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने एवं परिणाम श्रेष्ठ होने के बावजूद विद्यालय में विद्युत की कटौती को चलते बच्चों के अध्ययन कार्य में असर पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में सोलर संयंत्र की स्थापना की गई है, जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा, साथ ही साथ सूर्य ऊर्जा का विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य  रामकेश बैरवा ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय को किए गए सहयोग हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया।  Adani Foundation के परियोजना अधिकारी मनीष नंदवाना ने बताया कि जिले के 15 विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की गई है। आज हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी विद्यालयों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र से आवश्यकतानुसार 24 घंटे विद्यालय परिवार को विद्युत की आपूर्ति होगी।



You may also like

Leave a Comment