Wednesday, October 14, 2026 |
Home Corporate WorldAamir Chand Jagdish Kumar की Credit Rating अपग्रेड, Long-Term Rating हुई ‘IVR A+’

Aamir Chand Jagdish Kumar की Credit Rating अपग्रेड, Long-Term Rating हुई ‘IVR A+’

Infomerics Ratings ने Long-Term Bank Facilities की Rating बढ़ाई, FY26 में Profit और Operating Income में मजबूत Growth

by Business Remedies
0 comments

Long-Term Rating में सुधार
नई दिल्ली। प्रमुख Basmati Rice Exporter Aamir Chand Jagdish Kumar (Exports) Limited की Credit Rating में सुधार हुआ है। Credit Rating Agency Infomerics Valuation and Rating Private Limited ने कंपनी की Long-Term Bank Facilities की Rating को ‘IVR A/Positive’ से अपग्रेड कर ‘IVR A+ (Stable)’ कर दिया है। वहीं Short-Term Bank Facilities के लिए ‘IVR A1’ Rating को Re-Affirm किया गया है।

मजबूत Financial Performance का मिला फायदा
Infomerics Ratings की Report के अनुसार, Rating Upgrade के पीछे FY26 के दौरान कंपनी के Scale of Operations और Profitability में दर्ज मजबूत सुधार प्रमुख कारण रहा। इसके अलावा कंपनी की Capital Structure को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित IPO और Debt Protection Metrics में आए सुधार को भी सकारात्मक माना गया है।

Aeroplane Brand से मजबूत Market Position
Rating Agency ने Basmati Rice Industry में Promoters के लंबे अनुभव, ‘Aeroplane’ Brand की स्थापित पहचान और मजबूत Domestic एवं Global Distribution Network को कंपनी की बड़ी ताकत बताया है। Integrated Operations भी कंपनी को Market में मजबूत स्थिति बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

Operating Income ₹2,287 करोड़ के पार
FY26 में कंपनी की Total Operating Income 14.3% बढ़कर ₹2,287.15 करोड़ पहुंच गई। यह Growth मुख्य रूप से प्रमुख Product Category में Sales Volume में करीब 21% की वृद्धि से आई। इस बढ़ोतरी ने Average Realisation में लगभग 9% की गिरावट के प्रभाव को भी कम किया।

Profit में तेज उछाल
FY26 में कंपनी का EBITDA Margin सुधरकर 9.85% हो गया। वहीं Profit After Tax ₹60.85 करोड़ से बढ़कर ₹103.29 करोड़ पहुंच गया। चालू Financial Year की पहली Quarter में भी Total Income में सालाना आधार पर करीब 55% की Growth दर्ज की गई, जो कंपनी के मजबूत Growth Momentum की ओर संकेत करती है।



You may also like

Leave a Comment