Thursday, September 24, 2026 |
Home Corporate Worldदक्षिण भारत आधारित backward/vertically integrated steel manufacturer कंपनी है ‘A-One Steels India Limited’

दक्षिण भारत आधारित backward/vertically integrated steel manufacturer कंपनी है ‘A-One Steels India Limited’

by Business Remedies
0 comments

आज खुलकर 28 सितंबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

जयपुर। बेंगलुरु आधारित ‘A-One Steels India Limited’ backward/vertically integrated steel manufacturer कंपनी है। कंपनी द्वारा कुछ बकाया ऋणों के एक हिस्से का prepayment या partial repayment करने और सामान्य corporate purposes की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने कंपनी के prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में incorporated ‘A-One Steels India Limited’ backward/vertically integrated steel manufacturer कंपनी है। कंपनी ने 2013 में Gauribidanur plant में MS billets के manufacturing के साथ operations शुरू किया था।

कंपनी का product portfolio diversified है, जिसमें long और flat steel products के साथ ही steel manufacturing में प्रयुक्त industrial products शामिल हैं। 17,33,100 metric tonnes per annum की installed capacity वाले 6 manufacturing plants से कंपनी की South India में मजबूत presence है।

भारत सरकार के Ministry of Steel द्वारा कंपनी को 5-star Green Steel certification दिया गया है।

कंपनी MS billets से HR और CR coils बनाती है, जिन्हें बाद में HR pipes, CR pipes और galvanised tubes में convert किया जाता है। कंपनी MS billets से TMT bars भी बनाती है, जिनका उपयोग long steel products में किया जाता है।

कंपनी met coke और silicon manganese/ferrosilicon जैसे industrial products भी बनाती है, जो open market में बेचे जाते हैं। Steel industry में alloy बनाने के लिए ferrosilicon आवश्यक है।

CRISIL report के अनुसार कंपनी अपने competitors की तुलना में काफी अधिक green energy का उपयोग करती है। CII द्वारा green product के रूप में certified कंपनी के TMT bars Gauribidanur और Hindupur plants में विभिन्न sizes में produced किए जाते हैं।

कंपनी power और fuel की stable supply पर निर्भर है और Karnataka तथा Andhra Pradesh में स्थित अपने manufacturing plants को चलाने के लिए solar और wind energy के लिए 15 से 25 वर्ष के power purchase agreements किए हैं।

कंपनी के छह manufacturing plants हैं। पांच manufacturing plants Karnataka के Gauribidanur, Bellary, Koppal और Chikkantapur में तथा एक Andhra Pradesh के Hindupur में स्थित है।

कंपनी के manufacturing plants प्रमुख iron ore sources के निकट स्थित हैं और Ennore, New Mangalore और Goa-Mormugao जैसे ports से 450 km के भीतर हैं, जिससे products का cost-effective transportation संभव हो पाता है।

कंपनी के products manufacturing, infrastructure, power plants, dams, airports, bridges, flyovers, stadiums, highways, marine structures, industrial buildings और high-rise residential buildings सहित विभिन्न industries में उपयोग किए जाते हैं।

कंपनी Koppal स्थित अपने plant (Vanya Steels) और Bellary plant में sponge iron का production करती है। कंपनी 39.29 acres land पर waste heat recovery system के साथ 10 MW का power plant स्थापित कर रही है।

इससे कंपनी की cost घटेगी और कंपनी के margins में बढ़त देखने को मिलेगी।

वित्तीय प्रदर्शन: Consolidated balance sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने Rs. 3,862.44 करोड़ का total revenue और Rs. 38.91 करोड़ का profit after tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने Rs. 3,569.63 करोड़ का total revenue और Rs. 7.71 करोड़ का profit after tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने Rs. 4,202.05 करोड़ का total revenue और Rs. 127.41 करोड़ का profit after tax अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 3.04 फीसदी का profit after tax margin हासिल किया है।

प्रवर्तकों का अनुभव:

73 वर्षीय कृष्ण कुमार जालान कंपनी के promoter हैं। उन्होंने कोई formal education प्राप्त नहीं की है। उन्हें steel industry में 16 वर्षों से अधिक का experience है। वे श्री गौरी शंकर जालान चैरिटेबल ट्रस्ट के trustee हैं।

 

 

53 वर्षीय सुनील जालान कंपनी के Chairman और Whole-time Director हैं। उन्होंने Kurukshetra University, Haryana, India से Commerce में Bachelor’s degree प्राप्त की है। उन्हें steel industry में 18 वर्षों से अधिक का work experience है। वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। वे group की business strategy, operations, sales and marketing, finance और accounting से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण business aspect में अपनी professional expertise का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी के leadership और management के driving force के रूप में, वे व्यापक business plans को execute करने, organisational culture को मजबूत करने और safe तथा productive work environment बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

49 वर्षीय संदीप कुमार कंपनी के Managing Director हैं। उन्होंने Kurukshetra University, Haryana, India से Commerce में Bachelor’s degree प्राप्त की है। उन्हें steel industry में 18 वर्षों से अधिक का work experience है।

वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। वे business के production और operations की देखरेख करते हैं। वे strategic guidance प्रदान करते हैं और सभी applicable statutory और regulatory requirements के compliance की निगरानी करते हैं। इसके साथ ही वे organisational goals को achieve करने और best performance को बढ़ावा देने के उद्देश्य से business strategies का formulation और implementation कर रहे हैं।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘A-One Steels India Limited’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर आज खुलकर 28 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा book-built issue system से Rs. 10 face value के 99,99,999 equity shares Rs. 385 से Rs. 405 प्रति share के price पर issue कर करीब Rs. 405 करोड़ जुटाए जा रहे हैं। इनमें से shareholders द्वारा offer for sale के माध्यम से shares की बिक्री कर Rs. 50 करोड़ हासिल किए जाएंगे। कंपनी के IPO का management प्रमुख lead manager companies PL Capital Markets Private Limited और Khambatta Securities Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment