मुंबई | भारत की सबसे तेजी से बढ़ती परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एक्सिस एएमसी) ने आज ‘एक्सिस स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एआईएफ II’ के अंतिम समापन की घोषणा की है, जिसने लगभग 740 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धताओं को सफलतापूर्वक जुटाया है। इस फंड को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रेस्पोंस मिला है, जिससे स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट निवेश क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति और प्रतिष्ठा की पुष्टि होती है।
इस फंड को विभिन्न प्रकार के निवेशकों से मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें से आधे से अधिक प्रतिबद्धताएं संस्थागत निवेशकों से आई हैं, जिनमें बीमा कंपनियां, सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कॉर्पोरेट्स, और फैमिली ऑफिस शामिल हैं। शेष प्रतिबद्धताएं एचएनआई (हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स) और वेल्थ मैनेजमेंट चैनलों से आईं, जो एक्सिस एएमसी की स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट निवेशों में विशेषज्ञता पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
इस अवसर पर एक्सिस एएमसी के मेनेजिंग डाइरेक्टर और सीईओ श्री बी. गोपकुमार ने कहा: “एक्सिस स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एआईएफ II का सफल समापन हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम उच्च गुणवत्ता वाले क्रेडिट निवेश अवसरों को निवेशकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एआईएफ II में संस्थागत और वेल्थ निवेशकों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हमें बदलते बाजार परिदृश्य में दक्षता से संचालन कर बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न देने पर विश्वास है। यह फंड हमारे व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें हम परिष्कृत पूंजी निवेशकों के लिए नवाचारी निवेश समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
निवेश रणनीति और पोर्टफोलियो संरचना
एक्सिस स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एआईएफ II का उद्देश्य एक अत्यधिक विविधीकृत पोर्टफोलियो बनाना है, जो विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा। फंड मुख्य रूप से स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट अवसरों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें अधिकांश व्यक्तिगत सौदे 50-65 करोड़ रुपये के बीच होंगे, जो चुनिंदा परिसंपत्तियों में पूंजी निवेश को सक्षम करेगा, जबकि एक ही लेनदेन में फंड के आकार का 10% से अधिक निवेश नहीं किया जाएगा। इस तरह जोखिम को नियंत्रित करते हुए पूंजी का सटीक आवंटन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
यह फंड अक्टूबर 2023 में अपनी पहली क्लोजिंग के बाद से पाँच वर्षों की कुल अवधि के लिए सक्रिय रहेगा। यह फंड वर्तमान लिक्विडिटी स्थितियों का लाभ उठाते हुए शॉर्ट-टर्म बॉन्ड्स और कॉरपोरेट डेट में निवेश को प्राथमिकता देगा। चूंकि तरलता प्रचुर मात्रा में है, इसलिए फंड सख्त क्रेडिट स्प्रेड और मजबूत कॉर्पोरेट बैलेंस शीट का लाभ उठाने के लिए तैयार है, जिससे अच्छी तरह से कैलिब्रेटेड निवेश रणनीतियों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
एक्सिस एएमसी के हेड – स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट, नचिकेत नाइक ने कहा: “हम मानते हैं कि मौजूदा गतिशील बाजार माहौल में स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एक आकर्षक अवसर प्रस्तुत करता है। एक्सिस स्ट्रक्चर्ड क्रेडिट एआईएफ II के जरिए हमारा दृष्टिकोण विशेष रूप से तैयार किए गए वित्तीय समाधान प्रदान करना रहा है। अनुशासित जोखिम प्रबंधन और विविधता हमारी रणनीति का मूल है, जो निवेशकों के लिए स्थायी मूल्य सृजन सुनिश्चित करता है।”

