बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। किआ इंडिया ने अपने कैरेन्स पोर्टफोलियो में एक नया मॉडल कैरेन्स क्लैविस लॉन्च किया है। यह एक बड़ी, बोल्ड और बेहद स्पेशियस 3-रो कार है, जिसे आज के समय के आधुनिक और बड़े भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कैरेन्स क्लैविस एमपीवी और एसयूवी के बीच की दूरी को कम करती है और इसमें आराम, जगह और बोल्ड डिजाइन को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और भविष्यवादी लुक के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। ‘क्लैविस’ नाम लैटिन शब्द क्लैविस औरिया से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘गोल्डन की’।
यह नाम यादगार पारिवारिक रोमांच और हमेशा सहेज कर रखने वाली यादों का प्रतीक है। कैरेन्स क्लैविस के ज़रिए किआ एक ऐसी कार पेश कर रहा है जो नई पीढ़ी के परिवारों की आकांक्षाओं को दर्शाती है — जिसमें सूझबूझ से लिया गया डिज़ाइन, सोच-समझ कर दी गई खूबियाँ और वैश्विक स्तर की आधुनिक तकनीक शामिल हैं। कैरेन्स के लॉन्च के बाद से ही किआ ने भारत में फैमिली कार सेगमेंट की परिभाषा बदल दी है। सिर्फ तीन वर्षों में 2 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों ने इस पर भरोसा जताया है। भारतीय परिवारों की जरूरतों को गहराई से समझते हुए जहाँ हर यात्रा में पीढिय़ों के साझा अनुभव जुड़े होते हैं कैरेन्स ने अपने स्पेस, आराम और भावनात्मक अपील से सबका दिल जीता है। अब कैरेन्स क्लैविस उसी सफर की अगली कड़ी है। यह कार बदलती जीवनशैली और नई आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसमें 6 और 7-सीटर का आरामदायक विकल्प मौजूद है, जो बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम स्पेस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर आधुनिक भारतीय परिवारों को एक बेहतरीन और सुविधाजनक अनुभव देती है। ग्वांगगु ली, प्रबंध निदेशक और सीईओ, किआ इंडिया ने कहा, “हम जो कुछ भी करते हैं, उसकी नींव नवाचार पर टिकी है – जो उन्नत तकनीक और अनोखे डिज़ाइन से प्रेरित होता है। कैरेन्स क्लैविस का लॉन्च हमारी यात्रा में एक अहम पड़ाव है।
यह हमारे प्रगतिशील, प्रीमियम और उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है। हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को बखूबी समझते हैं और कैरेन्स क्लैविस के ज़रिये हम सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव दे रहे हैं जो सोच-समझकर डिजाइन किया गया है और जो रोज़मर्रा की यात्रा को बेहतर बनाता है। हमने लगातार सीमाओं को चुनौती देते हुए स्मार्ट और डिज़ाइन-केंद्रित समाधान देने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो परिवारों को सशक्त बनाते हैं और हर ड्राइव में आत्मविश्वास देते हैं।”

