Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate WorldAprameya Engineering Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 361.60 फीसदी बढ़कर हुआ 16.11 करोड़ रुपए

Aprameya Engineering Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 361.60 फीसदी बढ़कर हुआ 16.11 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Aprameya Engineering Limited

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित अप्रमेय इंजीनियरिंग लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 के छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
वित्तीय परिणाम:
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व 126.74 करोड़ रुपए और 17.04 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 65.62 करोड़ रुपए के मुकाबले 107.69 फीसदी बढ़कर 136.29 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.49 करोड़ रुपए के मुकाबले 361.60 फीसदी अधिक 16.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:
अप्रमेय इंजीनियरिंग लिमिटेड कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, रेडियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री जैसी विशिष्टताओं के लिए हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में माहिर है। कंपनी मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आईसीयू, एनआईसीयू, सीसीयू, स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं और चिकित्सा उपकरणों के लिए टर्नकी समाधान प्रदान करती है।
कंपनी कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए बिहार, दमन, उत्तराखंड, असम और छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है।
कंपनी आयुष्मान भारत, एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) और पीएम-एबीएचआईएम जैसी प्रमुख सरकारी पहलों के साथ जुड़ी हुई है, जो भारत के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
– 2025-2026 के लिए भारत सरकार का बजट इस गति को और मजबूत करता है, जिसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए लगभग 1 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। विशेष रूप से, इस बजट का 38.79 फीसदी हिस्सा एनएचएम के लिए रखा गया है, जो देश भर में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणालियों को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।



You may also like

Leave a Comment