Friday, August 28, 2026 |
Home Metro City Specialकश्मीर से गोवा शिफ्ट हुुआ टेंट डेकोरेटर्स का अधिवेशन

कश्मीर से गोवा शिफ्ट हुुआ टेंट डेकोरेटर्स का अधिवेशन

इस अधिवेशन के न होने से कश्मीर घाटी को 7 करोड़ का नुकसान

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेेमेडीज/जयपुर। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले का असर जम्मू-कश्मीर में होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर श्रीनगर में होने वाला राष्ट्रीय महाधिवेशन गोवा शिफ्ट कर दिया गया है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल का कहना है कि अगस्त में होने वाले इस 5 दिवसीय अधिवेशन के लिए श्रीनगर के 5 होटल में पांच सौ से ज्यादा कमरे बुक थे। एसोसिएशन के सदस्यों को एक रात पहलगाम में भी रुकना था, जिसे अब कैंसिल कर दिया गया है। इस अधिवेशन के माध्यम से हम करीब 7 करोड़ का व्यापार कश्मीर को देने वाले थे। इसके अलावा यदि राष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा आयोजन श्रीनगर में होता तो जाहिर सी बात है कि कश्मीर के लिए भी व्यापार के लिए नए रास्ते खुलते। वहां पूरे देश से 1 हजार से ज्यादा शीर्ष स्तर के टेंट व्यवसायी, डेकोरेटर्स, कैटर्स, इवेंट कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचते और व्यापार को बढ़ाने के लिए नवाचार पर चर्चा करते तो कश्मीर को भी इसका पूरा लाभ मिलता। कश्मीर का भी मुख्य व्यवसाय पर्यटन है और पर्यटन में टेंट, डेकोरेशन और कैटरिंग का खास महत्व है। हम पिछले साल भी यह अधिवेशन श्रीनगर में करना चाहते थे, लेकिन उस दौरान भी इस तरह की घटना हुई थी। इसके बाद अधिवेशन को सिलीगुड़ी में शिफ्ट करना पड़ा था। इस बार भी एसोसिएशन के सदस्य वर्तमान में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए श्रीनगर जाने को तैयार नहीं थे।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में होने वाला ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन को शिफ्ट कर दिया गया है। अब यह अधिवेशन अगस्त में गोवा में होगा। एसोसिएशन ने कश्मीर की सारी बुकिंग्स को रद्द कर दिया है। हमारा संगठन 26 राज्यों का संगठन है। सभी ने जूम पर मीटिंग कर कश्मीर में होने वाले अधिवेशन को रद्द कर दिया। अब यह अधिवेशन गोवा में होगा।
– डॉ. रवि जिंदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन



You may also like

Leave a Comment