Saturday, July 18, 2026 |
Home Corporate WorldFone Box Retail Limited के महाराष्ट्र में हुए 30 स्टोर

Fone Box Retail Limited के महाराष्ट्र में हुए 30 स्टोर

by Business Remedies
0 comments
fone box

जयपुर। गुजरात में एक लोकप्रिय मोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेलर फोनबॉक्स रिटेल लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने 21 अप्रैल 2025 तक महाराष्ट्र में फोनबॉक्स, फोनबुक और माई मोबाइल ब्रांडनेम के तहत 30 स्टोर खोल दिए हैं। कंपनी ने ग्राहक विस्तार और ब्रांडेड मोबाइल फोन एवं टेलीविजन व अन्य की बिक्री बढ़ाने के लिए ये स्टोर खोले हैं। 21 अप्रैल 2025 तक, कंपनी ने अधिक ग्राहकों की सेवा करने और स्मार्ट मोबाइल फोन, टेलीविजन और संबंधित सहायक उपकरण के लिए कंपनी का ग्राहक आधार बनाने के उद्देश्य से “फोनबॉक्स/फोनबुक/माई मोबाइल” ब्रांड नाम के तहत महाराष्ट्र में कुल 30 खुदरा स्टोर खोले हैं और ये स्टोर पूरी तरह से परिचालन कर रहे हैं।

यह करती है कंपनी: कंपनी पूरे गुजरात में तीन ब्रांड नामों: फोनबॉक्स, फोनबुक और माई मोबाइल के तहत अपने मल्टी-ब्रांड आउटलेट संचालित करती है। इन स्टोर्स को कंपनी स्वामित्व और कंपनी संचालित (सीओसीओ मॉडल), और फ्रेचाइज़ स्वामित्व और कंपनी संचालित (एफओसीओ मॉडल) में विभाजित किया गया है। फोनबॉक्स रिटेल को गतिशील और अनुभवी उद्यमियों के एक समूह मनीषभाई गिरीशभाई पटेल, जिगर लल्लूभाई देसाई, पार्थ लल्लूभाई देसाई, जिग्नेश कुमार दशरथलाल पारेख और अमितकुमार गोपालभाई पटेल द्वारा बढ़ावा गया है। रिटेलर ने फरवरी 2021 में ‘फोनबॉक्स’ ब्रांड के तहत अपना परिचालन शुरू किया और उस वर्ष के अंत में दो रिटेल स्टोर ब्रांड ‘फोनबुक’ और ‘माई मोबाइल’ का अधिग्रहण किया था।



You may also like

Leave a Comment