Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldNPST को BSE और NSE से मिली SME प्लेटफार्म से मैनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन की मंजूरी

NPST को BSE और NSE से मिली SME प्लेटफार्म से मैनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर माइग्रेशन की मंजूरी

by Business Remedies
0 comments
NPST enters into Partner Referral Agreement with NSDL Payments Bank Ltd.

जयपुर। भारत में बैंकिंग और भुगतान समाधान के अग्रणी प्रदाता कंपनी नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड से मैनबोर्ड पर माइग्रेशन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने पूर्व में सूचित किया था कि कंपनी को 13 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसई) और 9 अप्रैल को बीएसई लिमिटेड से मैनबोर्ड पर माइग्रेशन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।

कारोबारी गतिविधियां:
नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मुख्य रूप से आईटी और आईटीईएस (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आईटी एंडेड सर्विसेज) सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की सेवाओं में सॉफ्टवेयर विकास, वेब डिज़ाइन और विकास, डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन, साइबर सुरक्षा क्लाउड कंप्यूटिंग व डिजिटल मार्केटिंग शामिल हैं। कंपनी विभिन्न उद्योगों जैसे कि वित्त, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और ई-कॉमर्स के लिए सेवाएं प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment